फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   state president of Shiksha Sanskriti Utthan Nyas organized the foundation day at Gorakhpur in Gorakhnath Templ

Gorakhpur News: वेदों से निकली शिक्षा व संस्कृति पर जानें क्या कहा प्रांत अध्यक्ष ने, किसे बताया लक्ष्य

Wed, 03 Jul 2024 12:47 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 03 Jul 2024 12:47 PM IST
सार

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास गोरक्ष प्रांत की तरफ से न्यास के स्थापना दिवस के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ योग संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बतौर मुख्य वक्ता प्रो सिंह ने कहा कि कि न्यास  इन्हीं उद्देश्यों को लेकर विगत 20 वर्षों से निरंतर संघर्षरत है।

विज्ञापन
state president of Shiksha Sanskriti Utthan Nyas organized the foundation day at Gorakhpur in Gorakhnath Templ
प्रो विनय सिंह संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हम वेदों से निकली शिक्षा और संस्कृति की जिन परंपराओं को लेकर चले थे, आज उसमें जहां कहीं भी विकृतियां आई हैं, उनमें सुधार हमारी जिम्मेदारी है। इसके अलावा भारतीय शिक्षा व्यवस्था को सुधारा जाए और फिर से उस परंपरा को पूरे देश में प्रवाहित करने का एक अभियान चलाए जाने की भी जरूरत है।

विज्ञापन


यह बातें गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग आचार्य व शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रान्त अध्यक्ष प्रो. विनय सिंह ने कहीं। मौका, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास गोरक्ष प्रांत की तरफ से न्यास के स्थापना दिवस के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ योग संस्थान में आयोजित कार्यक्रम का था।
विज्ञापन


बतौर मुख्य वक्ता प्रो सिंह ने कहा कि कि न्यास  इन्हीं उद्देश्यों को लेकर विगत 20 वर्षों से निरंतर संघर्षरत है। वर्तमान में न्यास 11 विषयों, तीन कार्य विभागों, तीन आयामों तथा दो अभियानों को लेकर देश भर  संगठनात्मक स्तर पर 28 प्रान्तों एवं समस्त केंद्र शासित प्रदेश में कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के सभी शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को क्रियान्वित करने के लिए न्यास अभियान के माध्यम से विभिन्न संगोष्ठियों का आयोजन करके इसको मूर्त रूप दे रहा है।प्रो सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनने के लिए न्यास अभियान चलाकर देश के युवाओं को दिशा देने का कार्य कर रहा है।

न्यास के प्रांत संरक्षक मनकेश्वर नाथ पांडेय ने कहा कि डॉ॰ दीनानाथ बत्रा व डॉ॰ अतुल भाई कोठारी ने वर्ष 2004 में आज ही के दिन जिस कार्य को प्रारंभ किया था, उसी कार्य को एक अभियान का रूप देते हुए आज पूरा देश उसके साथ जुड़ चुका है।


इस दौरान बृजेश मणि मिश्र, प्राचार्य डॉ विनय कुमार मिश्र, डॉ प्रांगेश कुमार मिश्र, डॉ अभिषेक पांडेय, डॉ रोहित मिश्र, डॉ अशोक शाही, डॉ॰ संजय तिवारी, डॉ राम प्रभाकर द्विवेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed