{"_id":"5e24ac288ebc3e4b3c5d9b0d","slug":"state-president-bjp-swatantradev-gorakhpur-city-news-gkp337866991","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर रैली में बोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, कहा- सपा में यादवों का हित भी सुरक्षित नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर रैली में बोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, कहा- सपा में यादवों का हित भी सुरक्षित नहीं
Mon, 20 Jan 2020 12:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएए की समर्थन वाली रैली में आए भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा जाति की राजनीति करती है लेकिन यादव समाज का हित भी सुरक्षित नहीं कर पाते हैं। जब लोकसभा चुनाव लड़ने की बारी आती है तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजमगढ़ चुनाव लड़ने पहुंच जाते हैं। पिता मैनपुरी तो पत्नी कन्नौज से चुनाव लड़ती हैं। कोई भाई फिरोजाबाद तो बदायूं से चुनाव लड़ेगा। इन सीटों क्या यादव समाज के अन्य लोगों को टिकट नहीं दिया जा सकता है। यादव, दलित और वंचितों का हित भाजपा में सुरक्षित है, जहां कोई भाई-भतीजावाद नहीं है।
महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज खेल मैदाल की रैली में आए प्रदेश अध्यक्ष के निशाने पर सपा के साथ ही कांग्रेस भी रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिखों का कत्लेआम कराया। शंकराचार्य को गिरफ्तार कराके जेल भेजा, फिर राम सेतु के अस्तित्व को नकारने का काम किया। नागरिकता संशोधन कानून नेहरू के जमाने में बना था, फिर भी कांग्रेस इसे स्वीकार नहीं कर पा रही है। इस मामले में सपा और कांग्रेस का रवैया निंदनीय है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा, बसपा के 15 वर्षों की सरकार में गुंडई चरम पर थी। जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बने हैं, सबकी गुंडई खत्म हो गई है। पश्चिमी यूपी में भी बहन, बेटियां सुरक्षित हैं। जो लोग खुलेआम अपराध करते थे, वे डर के मारे बाहर निकलने से कतराते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को साधा
प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली बार गोरखपुर आए स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं को भी साधा। मंच से प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता की नाराजगी किसी नेता या पदाधिकारी से हो सकती है लेकिन पार्टी से नाराजगी नहीं होनी चाहिए। पार्टी पवित्र और मां जैसी है। कार्यकर्ता देवतुल्य हैं, जिनके हाथ में हमेशा तिरंगा रहता है। वह राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हैं। राजनीति व्यापार नहीं है, इसे मिशन मानकर आगे बढ़ें। अगर किसी नेता से गलती हुई तो कार्यकर्ताओं ने मैं, माफी मांगता हूं।