फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   State Deputy Chief Minister Brijesh Pathak said in Gorakhpur interest of BJP workers paramount

गोरखपुर में बोले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक: BJP कार्यकर्ताओं का हित सर्वोपरि, राज्यसभा सांसद के गए घर

Sat, 01 Oct 2022 12:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 01 Oct 2022 12:11 PM IST
सार

क्षेत्रीय कार्यालय में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाते गोरखपुर विकास का मॉडल बना है। इसमें कुछ हमारा योगदान हो जाए तो खुद को सौभाग्यशाली समझूंगा। इससे पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष व एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।

विज्ञापन
State Deputy Chief Minister Brijesh Pathak said in Gorakhpur interest of BJP workers paramount
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा संगठन और सरकार के लिए कार्यकर्ताओं का हित सर्वोपरि है। गोरखपुर संगठन का प्रदेश में विशेष स्थान है। ऐसे ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की जरूरत हर जिले में है। यह कहना है प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का। वह शुक्रवार की देर शाम गोरखपुर आए और क्षेत्रीय कार्यालय में पार्टी नेता व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन


क्षेत्रीय कार्यालय में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाते गोरखपुर विकास का मॉडल बना है। इसमें कुछ हमारा योगदान हो जाए तो खुद को सौभाग्यशाली समझूंगा। इससे पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष व एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नवरात्रि है। उपमुख्यमंत्री ने व्रत रखा है, फिर भी केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिलों का दौरा कर रहे हैं। गोरखपुर मंडल के कुछ जिलों से दौरा करके गोरखपुर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई, रेलवे स्टेशन के आउटर से युवती को किया था अगवा



बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, विधायक विपिन सिंह, राजेश त्रिपाठी, प्रदीप शुक्ला, महेंद्र पाल सिंह, राहुल श्रीवास्तव, जनार्दन तिवारी, बृजेश मणि मिश्र व देवेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।

राज्यसभा सांसद के घर गए उपमुख्यमंत्री
विकास कार्यों की समीक्षा व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी लेने आए उपमुख्यमंत्री शुक्रवार की देर शाम राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के घर गए। उन्होंने सांसद व उनके परिजनों का हाल जाना, फिर सर्किट हाउस आ गए। वह शनिवार को स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed