फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   state bank open in sunday at gorakhpur

छुट्टी के दिन भी खुली रहेंगी स्टेट बैंक की चार शाखाएं, नहीं होगी लोगों को दिक्कत

Sun, 08 Mar 2020 09:45 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sun, 08 Mar 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
state bank open in sunday at gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला।
होली पर्व के मौके पर भारतीय स्टेट बैंक के खाताधारकों को कैश संबंधी दिक्कत नहीं होगी। रविवार छुट्टी का दिन होने के बावजूद स्टेट बैंक की चार शाखाएं खुली रहेंगी। डीजीएम पीसी बरोड़ ने कहा कि एटीएम से कैश निकालने में ग्राहकों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए भी स्टेट बैंक ने पर्याप्त इंतजाम कि ए हैं।
विज्ञापन


होली का त्योहार इस साल मंगलवार को है। ऐसे में रविवार को साप्ताहिक अवकाश और सोमवार और मंगलवार को मिलाकर बैंक लगातार तीन दिनों तक बंद रहेगा। ग्राहकों को नकदी संबंधित परेशानी न हो इसके लिए बैंक ने अपनी ओर से पूरी तैयारी कर ली है। इसी क्रम में रविवार को बैंक रोड, चरगांवा और तारामंडल स्थित बैंक की स्पेशलाइज्ड पर्सनल बैंकिंग शाखा के साथ ही मोहद्दीपुर में भी शाखा खुली रहेगी। इनमें स्टेट बैंक की किसी भी शाखा के ग्राहक चेक द्वारा भुगतान प्राप्त करने के अलावा अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। होली के दौरान ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए रविवार को बैंक की चार शाखाएं खुली रहेंगी। सोमवार को भी शहर के सभी एटीएम में नकदी फु ल रखने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसी बरोड़, डीजीएम, स्टेट बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed