फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Started sewing to pay for her daughter's treatment, now provides employment to 50 women

Gorakhpur News: बेटी के इलाज के लिए शुरू की सिलाई, अब 50 महिलाओं को दे रहीं रोजगार

Sun, 23 Nov 2025 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Started sewing to pay for her daughter's treatment, now provides employment to 50 women
महिलाओं को प्रशिक्षण देती हुई मीनाक्षी: संवाद
- 50 महिलाओं को सिलाई से जोड़कर रोजगार मुहैया करा रहीं राजेंद्र नगर की मीनाक्षी
विज्ञापन


- 2017 में की थी शुरुआत, आज दूसरी महिलाओं के लिए बनीं मिसाल

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। समस्या आने पर घबराने की बजाय उसका डटकर सामना करना चाहिए। इससे व्यक्ति मानसिक तौर पर मजबूत होकर आगे का रास्ता बनाता है। इसी सोच ने राजेंद्र नगर की मीनाक्षी राय को गृहिणी से उद्यमी बना दिया। बेटी के इलाज के लिए सिलाई का काम शुरू किया। आज इसी की बदौलत 50 महिलाओं को रोजगार मुहैया कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही हैं।

मीनाक्षी की बेटी चार साल की थी, तब उसे सुनने में दिक्कत हो रही थी। उसके इलाज में काफी पैसे खर्च होते थे। मीनाक्षी को शुरू से सिलाई करने का शौक था। बेटी के इलाज का खर्च निकालने के लिए उन्होंने 2017 में सिलाई शुरू की। धीरे-धीरे बेटी के इलाज के बाद पैसे बचने लगे। इससे हौसला मिला तो सिलाई के काम को थोड़ा बढ़ाया और कुछ और महिलाओं को शामिल जोड़ा।
विज्ञापन

कोरोना के समय मास्क की मांग बढ़ी तो 20 महिलाओं की टीम ने मास्क बनाना शुरू कर दिया। इसमें अधिकतर वे महिलाएं शामिल रहीं जिनके पास कोई रोजगार नहीं था। उस समय 80 हजार मास्क की बिक्री हुई थी। कुछ समय बाद जब मास्क की मांग कम हुई तो जूट के थैले और बैग बनाने शुरू कर दिए। आज टीम में 50 महिलाएं काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीनाक्षी ने बताया कि कुंभ में कपड़े के बैग और झोले के काफी ऑर्डर आए। उनका कहना है कि महिलाओं को हौसला मिलना चाहिए। उसके बाद वो हर समस्या का डटकर सामना कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed