{"_id":"6305f2fec0b09412af246ce4","slug":"started-electric-buses-stoppage-and-fare-not-known-people-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: स्टॉपेज और किराये का पता नहीं, चला दीं इलेक्ट्रिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: स्टॉपेज और किराये का पता नहीं, चला दीं इलेक्ट्रिक बसें
Wed, 24 Aug 2022 03:14 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Aug 2022 03:14 PM IST
सार
कौड़ीराम से नौसड़ मार्ग पर मंगलवार को इलेक्ट्रिक सिटी बस की शुरुआत हो गई। विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने मंगलवार को बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
ई बस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में पीपीगंज से धर्मशाला बाजार और कौड़ीराम से नौसड़ रूट पर न ही किराए का निर्धारण हुआ है और न स्टॉपेज तय हुए हैं। फिर भी जिम्मेदारों ने इन दोनों रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
डिपो मैनेजर केके मिश्रा ने बताया कि पीपीगंज से धर्मशाला मार्ग पर कैम्पियरगंज से इलेक्ट्रिक बस चलाने की मांग हो रही थी, लेकिन इतनी लंबी दूरी तक इलेक्ट्रिक बस चलाना संभव नहीं है। ऐसे में पीपीगंज तक ही बस को चलवाने का निर्णय लिया गया और सोमवार को जनप्रतिनिधियों ने झंडी दिखाकर बस को रवाना कर दिया, लेकिन सर्वे पूरा नहीं होने के कारण स्टॉपेज और किराया निर्धारित नहीं हो सका है। कौड़ीराम रूट पर भी सर्वे का काम हो गया है। दोनों ही रूटों पर बुधवार को स्टॉपेज तय करते हुए किराया निर्धारित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
नौसड़ से कौड़ीराम के बीच शुरू हुई इलेक्ट्रिक बस सेवा
कौड़ीराम से नौसड़ मार्ग पर मंगलवार को इलेक्ट्रिक सिटी बस की शुरुआत हो गई। विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने मंगलवार को बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन