फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Start planting Suthani plant from May 25

Gorakhpur News: 25 मई से शुरू करा दें सुथनी प्लांट

Thu, 14 May 2026 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 14 May 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Start planting Suthani plant from May 25
गोरखपुर। नगर आयुक्त अजय जैन ने बुधवार को ग्राम सुथनी में निर्माणाधीन एनटीपीसी प्लांट का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और अभियंताओं के साथ प्लांट की कार्यप्रणाली पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि 25 मई से प्लांट को हर हाल में शुरू किया जाए।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि सुथनी स्थित एनटीपीसी प्लांट को 25 मई से हर हाल में शुरू किया जाए ताकि शहर के कचरा निस्तारण और वेस्ट प्रोसेसिंग कार्य में तेजी लाई जा सके। उन्होंने प्लांट से निकलने वाले इनर्ट की कंपोस्टिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने कहा कि प्लांट परिसर में लगाए गए मियांवाकी पौधों का समुचित रखरखाव किया जाए और पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित हो ताकि हरित वातावरण को बढ़ावा मिल सके। इसके अलावा सुथनी में बनाए जा रहे विभिन्न प्रकार के ब्लॉक एवं अन्य वेस्ट प्रोसेसिंग ब्लॉकों का निर्माण शीघ्र पूरा करने के लिए मुख्य अभियंता को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जीडीए वीसी अभिनव गोपाल, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, मुख्य अभियंता अमित कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता और एनटीपीसी के अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed