फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Stamp duty game worth Rs 100 crore caught in power of attorney of a land in Nepal in Gorakhpur - case register

Gorakhpur News: पॉवर ऑफ अटार्नी में 100 करोड़ के स्टांप ड्यूटी का खेल पकड़ा, केस दर्ज

Tue, 12 Mar 2024 11:57 AM IST
रोहित सिंह राजन राय, गोरखपुर
राजन राय, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 12 Mar 2024 11:57 AM IST
सार

जनसुनवाई पोर्टल पर एक अधिवक्ता की शिकायत पर हुई जांच में मामला पकड़ा गया है। नेपाल के थापा परिवार के 15 लोगों से अलग-अलग पॉवर ऑफ अटार्नी कराया गया। निबंधन विभाग के मुताबिक, प्रत्येक डीड में 5, 99, 18, 880 रुपये स्टांप शुल्क जमा करना था, लेकिन 100 रुपये ही लगाया गया। यानी 5, 99, 18, 880 रुपये कम जमा किए गए।

विज्ञापन
Stamp duty game worth Rs 100 crore caught in power of attorney of a land in Nepal in Gorakhpur - case register
नसीराबाद में इसी जगह है नेपाल परिवार का आवास और जमीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पॉवर ऑफ अटार्नी में करीब 100 करोड़ के स्टांप ड्यूटी का खेल पकड़ा गया है। मामला नेपाल के एक परिवार से जुड़ा है, जो आजादी के पहले गोरखपुर में रहता था। उनकी करीब 9.37 हेक्टेयर जमीन और एक कोठी का इलाहाबाद के रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी की फर्म ने पॉवर ऑफ अटार्नी के जरिए विक्रय का अधिकार लिया। डीड पुराने स्टांप डयूटी के नियम के आधार पर की गई, जबकि 28 दिसंबर 2023 को संशोधित अध्यादेश लागू हो गया।
विज्ञापन


जनसुनवाई पोर्टल पर एक अधिवक्ता की शिकायत पर हुई जांच में मामला पकड़ा गया है। नेपाल के थापा परिवार के 15 लोगों से अलग-अलग पॉवर ऑफ अटार्नी कराया गया। निबंधन विभाग के मुताबिक, प्रत्येक डीड में 5, 99, 18, 880 रुपये स्टांप शुल्क जमा करना था, लेकिन 100 रुपये ही लगाया गया। यानी 5, 99, 18, 880 रुपये कम जमा किए गए। इसी प्रकार निबंधन शुल्क के रूप में 85, 59, 840 रुपये जमा करने की जगह 500 रुपये शुल्क जमा किया गया।
विज्ञापन


इस हिसाब से प्रत्येक डीड में स्टांप व निबंधन शुल्क के रूप में 6,84,78,120 रुपये कम जमा हुए। अगर सभी 15 डीड का हिसाब जोड़ा जाए तो यह रकम 102, 71, 71, 800 रुपये कम शुल्क जमा हुए हैं। निबंधन विभाग ने सभी 15 मामलों में केस दर्ज किए हैं। इसके बाद से निबंधन कार्यालय में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि पूरे प्रदेश में इस तरह की गड़बड़ी हुई है। फिलहाल, गोरखपुर में इसकी जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काठमांडो, नेपाल के मेट्रोपोलियन सिटी में रहने वाले एक परिवार की जंगल सिकरी उर्फ खोराबार तहसील की 21 गाटाओं में कुल 7.152 हेक्टेयर, मौजा जंगल अयोध्या प्रसाद, सदर तहसील में 2.2 हेक्टेयर जमीन एवं नसीराबाद सिटी में एक कोठी है। इसे बेचने का अधिकार नेपाल के इस परिवार ने 27, 28 दिसंबर 2023 और तीन जनवरी 2024 को प्रयागराज अल्लाहपुर के शिवनगर काॅलोनी निवासी रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी की फर्म एसआर सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड ने डीड के जरिए लिया।

इसमें 100 रुपये के स्टांप पर 500 निबंधन शुल्क जमा किया गया, जबकि 27 दिसंबर 2023 को नया अध्यादेश लागू हो गया। इसके मुताबिक, सर्किल रेट के अनुसार बैनामे के बराबर स्टांप शुल्क देना है। जांच के बाद प्रत्येक डीड में 6,84,78,120 रुपये का स्टांप व निबंधन शुल्क की कमी पाई गई है। अधिकारियों ने अब स्थलीय निरीक्षण की भी सिफारिश की गई है। वहीं, अब नया अध्यादेश लागू होने के बाद से महीने भर के हुए पॉवर ऑफ अटार्नी की जांच शुरू करा दी गई है।

सहायक महानिरीक्षक निबंधन प्रदीप राणा ने बताया कि पावॅर ऑफ अटार्नी के 15 मामलों में स्टांप और निबंधन शुल्क जमा किया गया था। नए अध्यादेश के अनुसार, शुल्क जमा नहीं हुआ है। प्रत्येक डीड में 6,84,78,120 रुपये कम जमा हुए हैं। सभी मामलों में भारतीय स्टांप अधिनियम की धारा 47 के तहत केस दर्ज करा दिया गया है। संबंधित व्यक्ति को भी पक्ष रखने के लिए नोटिस भेज दी गई है।

पॉवर ऑफ अटार्नी लेने वाले रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि निबंधन कार्यालय से नोटिस मिला है। जब मैंने अनुबंध कराया, उस समय नया अध्यादेश संबंधित कोई शासनादेश जारी नहीं हुआ था। निबंधन कार्यालय में भी जांच करने के बाद ही डीड जारी हुआ। नए अध्यादेश की जानकारी नहीं दी गई। नोटिस का जवाब दूंगा, अगर शुल्क जमा करने से राहत नहीं दी गई तो हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करूंगा।

इन्होंने ने दी है पॉवर ऑफ अटार्नी
रीना राना पुत्री स्व. गजराज सिंह थापा, मेट्रोपोलियन सिटी वार्ड नंबर पांच ललितपुर, काठमांडो नेपाल

अमर जंग थापा पुत्र स्व. नेत्र जंग थापा, मेट्रोपोलियन सिटी वार्ड नंबर सात, काठमांड नेपाल

अशोक जंग थापा पुत्र स्व. प्रकाश जंग थापा, मेट्रोपोलियन सिटी वार्ड नंबर एक, काठमांड नेपाल
भूपति जंग थापा पुत्र कृष्ण जंग थापा, वाडर्ड नंबर एक महेंद्रनगर चक्रघाटी सुनसरी नेपाल

शकुंतला थापा पत्नी स्व. होम जंग थापा, मेट्रोपोलिटन सिटी काठमांडो, नेपाल
सपना सिजापति पुत्री स्व. कुल प्रताप जंग थापा, लीलाधर, मेट्रोपोलियन सिटी वार्ड नंबर एक, ललितपुर, काठमांडो नेपाल

कुमार जंग थापा, पुत्र कृष्ण जंग थापा, मेट्रोपोलियन सिटी वार्ड नंबर सात, काठमांडो नेपाल
रूबी जंग थापा पुत्र कृष्ण जंग थापा, मेट्रोपोलियन सिटी वार्ड नंबर सात , काठमांडो नेपाल

नेत्र जंग थापा पुत्र कृष्ण जंग थापा, मेट्रोपोलियन सिटी वार्ड नंबर सात , काठमांडो नेपाल
हरेंद्र जंग थापा पुत्र स्व. कुल प्रताप जंग थापा, मेट्रोपोलियन सिटी वार्ड नंबर एक, काठमांडो नेपाल

एक राज जंग थापा पुत्र स्व. सूर्य जंग थापा, मेट्रोपोलियन सिटी वार्ड नंबर एक , काठमांडो नेपाल



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed