{"_id":"65f8a46f2fbd2a2535058f84","slug":"st-andrews-college-won-the-title-by-defeating-ddu-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-501319-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू को हराकर सेंट एंड्रयूज कॉलेज ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू को हराकर सेंट एंड्रयूज कॉलेज ने जीता खिताब
Tue, 19 Mar 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 19 Mar 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज के स्थापना दिवस पर विद्यालय के क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित अंतर महाविद्य
- सेडिका के 125वीं वर्षगांठ पर आयोजित अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज के 125वीं वर्षगांठ पर आयोजित अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया। मेजबान सेडिका ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की टीम को 32 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम के अंकित राव को अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सेडिका के ही निखिल दूबे मैन ऑफ द सीरीज, डीडीयू के अंश प्रताप सिंह बेस्ट बॉलर और दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के सत्यम को बेस्ट बैट्समैन चुना गया।
फाइनल मैच में टॉस जीतकर सेडिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। कॉलेज के अंकित राव ने 52, निखिल ने 26 और एलताफ 32 रन बनाए। डीडीयू के अंश प्रताप सिंह ने तीन ओवरों में 15 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीडीयू की टीम 20 वें ओवर में 114 रनों पर सिमट गई। डीडीयू के अंश ने 30 रन, अमित एवं आदर्श ने 15-15 रनों का योगदान दिया। सेडिका के रोहन यादव ने दो, अनंत, धीरज, प्रवीण, रोहन एवं निखिल ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि पूर्वाेत्तर रेलवे के स्टेशन डायरेक्टर जेपी सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किया। प्राचार्य प्रो. सीओ सैमुअल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान प्रो. सुशील राय, प्रो. जेवियर मारिय राज, प्रो. विंद्र कुमार, डॉ. सुनीता पॉटर, डॉ. जिलाजीत चौधरी आदि मौजूद रहे।