{"_id":"695aa6f543ca7ed5b40d19fa","slug":"st-andrews-academy-defeated-little-flower-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1186506-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सेंट एंड्रयूज एकेडमी ने लिटिल फ्लावर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सेंट एंड्रयूज एकेडमी ने लिटिल फ्लावर को हराया
विज्ञापन
मैच के दाैरान खेलते खिलाड़ी।
गोरखपुर। सिटी कप जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता रविवार को सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुई। उद्घाटन मैच सेंट एंड्रयूज एकेडमी और लिटिल फ्लावर स्कूल, चारगांव के मध्य खेला गया। इसमें सेंट एंड्रयूज एकेडमी 1-0 से विजयी रही।
मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 18वें मिनट में सेंट एंड्रयूज एकेडमी के फॉरवर्ड खिलाड़ी अमित ने लगभग 40 मीटर दूर से शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। पहले हॉफ तक स्कोर 1-0 रहा। दूसरे हॉफ में लिटिल फ्लावर स्कूल की टीम ने कई आक्रमण किए, लेकिन सेंट एंड्रयूज एकेडमी की मजबूत रक्षा पंक्ति ने बेहतरीन डिफेंस का प्रदर्शन करते हुए सभी प्रयासों को विफल कर दिया। अंतत: सेंट एंड्रयूज एकेडमी मैच को 1-0 से जीत लिया। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि मोहम्मद नसीम और विशिष्ट अतिथि सुमित सबीस्टियन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच के निर्णायक विकास कुमार, मोहम्मद हारुन, अभय कुमार, रमन राव, देवांश त्रिपाठी एवं सूरज यादव रहे। इस अवसर पर देवेंद्र प्रताप सिंह, रानी सिंह, अब्दुल अजीज, धर्मेंद्र निषाद, मोहम्मद नईम आदि मौजूद रहे।