{"_id":"5f6744238ebc3e0110493619","slug":"ssp-jogendra-kumar-shifting-majnu-chowki-incharge-and-two-inspectors-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मजनू चौकी इंचार्ज व दो दरोगाओं को एसएसपी ने किया लाइन हाजिर, वजह जान लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मजनू चौकी इंचार्ज व दो दरोगाओं को एसएसपी ने किया लाइन हाजिर, वजह जान लें
Sun, 20 Sep 2020 05:29 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 20 Sep 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी जोगेंद्र कुमार। (file)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के चिलुआताल के मजनू पुलिस चौकी के इंचार्ज छोटेलाल को एसएसपी ने शनिवार की देर रात लाइन हाजिर कर दिया। वहीं गगहा थाने में तैनात दरोगा विजय शंकर यादव व संजय कुमार सिंह को भी एसएसपी ने पुलिस लाइंस भेज दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने चौकी इंचार्ज को घटनाओं को न रोक पाने तो दोनों दरागाओं को कार्यों में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की है। पुलिस लाइंस में तैनात कल्पनाथ सिंह को मजनू चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं सीओ की रिपोर्ट पर एसएसपी ने नगर निगम चौकी प्रभारी समेत चार दरोगाओं का कार्यक्षेत्र बदला है।
विज्ञापन
दरअसल चिलुआताल इलाके में बीते एक सप्ताह में दो बड़ी घटनाएं हुई। 11 सितंबर को बाइक सवार बदमाशों ने बलिया के रहने वाले फाइनेंस कंपनी के मैनेजर सतीश यादव से चिलुआताल के बंजरहा बंधे पर एक लाख चालीस हजार रुपये लूट लिए थे। घटनास्थल मजनू चौकी के अंदर ही था। जिसपर एसएसपी ने थानेदार व चौकी इंचार्ज छोटेलाल को सक्रिय रहने व गश्त करने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन
इस बीच शनिवार को इसी चौकी क्षेत्र के ताजडीह में पुरानी रंजिश में मनबढ़ों ने कृष्णा दूबे को गोली मार दी। तीन माह से दोनों पक्ष में विवाद था। चौकी इंचार्ज ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसी तरह सीओ की रिपोर्ट पर नगर निगम चौकी इंजार्ज रहे अरविंद राय व पुलिस लाइंस से गौरीशंकर त्रिपाठी को गगहा थाने में भेजा गया है। पुलिस लाइंस से दरोगा रामसिंह को नगर निगम चौकी इंचार्ज बनाया गया है।