फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SSP Jogendra kumar gave Order for preliminary inquiry against GIDA SHO

गोरखपुर के एसएसपी बोले- 'गुंडों पर करें कार्रवाई नहीं तो छीन ली जाएगी थानेदारी'

Thu, 08 Oct 2020 04:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Oct 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
SSP Jogendra kumar gave Order for preliminary inquiry against GIDA SHO
एसएसपी जोगेंद्र कुमार। (file) - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में गुंडों माफियाओं पर कार्रवाई पर पुलिस की लापरवाही अब नहीं चलेगी। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने साफ कर दिया है कि एक-एक थाने की समीक्षा बैठक की जाएगी और लापरवाह थानेदार को यह बताना होगा कि उन्हें थानेदार पद पर तैनाती क्यों दी जाए, सुधार नहीं दिखा तो थानेदारी ही छीन ली जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एसएसपी ने गीडा थाने की समीक्षा की तो पता चला कि यहां पर छह गैंगस्टर के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इतना ही नहीं पिछले कुछ समय से किसी भी बदमाश की हिस्ट्री सीट भी नहीं खोली गई है। इससे नाराज एसएसपी ने तत्काल थानेदार के खिलाफ प्रारंभिक जांच का आदेश देते हुए 20 दिन का मौका दे दिया है।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि अगर थानेदार 20 दिन में काम करके नहीं दिखाए तो उन्हें यह बताना होगा कि उन्हें थानेदारी क्यों दी जाए? क्यों न उन्हें हटा दिया जाए?

एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि गीडा थाने की समीक्षा हुई है। एक-एक कर सभी थाने की समीक्षा होगी और जहां भी लापरवाही सामने आई वहां इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed