फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SSB team arrest Nepali youth with 10 X-ray machine at Indo Nepal border

एसएसबी ने मारा छापा, 10 एक्स-रे मशीन के साथ दबोचा गया नेपाली युवक

Sun, 17 Jan 2021 06:28 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, निचलौल (महराजगंज)।
संवाद न्यूज एजेंसी, निचलौल (महराजगंज)। Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 Jan 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
SSB team arrest Nepali youth with 10 X-ray machine at Indo Nepal border
गिरफ्तार किया गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
इंडो नेपाल बॉर्डर से सटे बहुआर बाजार के निकट कनमिसवां मार्ग स्थित एक मकान के सामने शनिवार की रात पथलहवा बीओपी के एसएसबी जवानों ने छापा मारा। इस दौरान एसएसबी जवानों ने 10 एक्स-रे मशीन बरामद की। वहीं मौके से एक युवक को भी पकड़ा गया,  जबकि अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए।
विज्ञापन


पथलहवा बीओपी के एसएसबी निरीक्षक चंद्र प्रकाश झा ने बताया कि जवानों की एक टुकड़ी बॉर्डर की निगरानी कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि बहुआर बाजार के निकट कनमिसवां मार्ग पर कुछ लोग अवैध सामान को ट्रॉली पर लोड कर नेपाल राष्ट्र की ओर ले जाने की फिराक में है।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना के आधार पर उक्त स्थान को जवानों के साथ घेराबंदी की गई। जहां पर देखा गया कि कुछ लोग ट्रॉली पर आनन फानन सामान लोड कर रहे हैं। उसके बाद उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ लोग भागने में सफल रहे। जबकि एक युवक को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मौके पर से पांच हाई डेफिनेशन मोबाइल एक्सरे कंप्लीट यूनिट और पांच बिना टेबल वाली एक्सरे यूनिट बरामद हुई। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अभिषेक विश्वकर्मा निवासी बनकटी थाना रामनगर जिला नवलपरासी, नेपाल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed