{"_id":"60043468ec91fd3fc9559ad8","slug":"ssb-team-arrest-nepali-youth-with-10-x-ray-machine-at-indo-nepal-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने मारा छापा, 10 एक्स-रे मशीन के साथ दबोचा गया नेपाली युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी ने मारा छापा, 10 एक्स-रे मशीन के साथ दबोचा गया नेपाली युवक
Sun, 17 Jan 2021 06:28 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, निचलौल (महराजगंज)।
संवाद न्यूज एजेंसी, निचलौल (महराजगंज)।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 17 Jan 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडो नेपाल बॉर्डर से सटे बहुआर बाजार के निकट कनमिसवां मार्ग स्थित एक मकान के सामने शनिवार की रात पथलहवा बीओपी के एसएसबी जवानों ने छापा मारा। इस दौरान एसएसबी जवानों ने 10 एक्स-रे मशीन बरामद की। वहीं मौके से एक युवक को भी पकड़ा गया, जबकि अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए।
पथलहवा बीओपी के एसएसबी निरीक्षक चंद्र प्रकाश झा ने बताया कि जवानों की एक टुकड़ी बॉर्डर की निगरानी कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि बहुआर बाजार के निकट कनमिसवां मार्ग पर कुछ लोग अवैध सामान को ट्रॉली पर लोड कर नेपाल राष्ट्र की ओर ले जाने की फिराक में है।
मुखबिर की सूचना के आधार पर उक्त स्थान को जवानों के साथ घेराबंदी की गई। जहां पर देखा गया कि कुछ लोग ट्रॉली पर आनन फानन सामान लोड कर रहे हैं। उसके बाद उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ लोग भागने में सफल रहे। जबकि एक युवक को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
वहीं मौके पर से पांच हाई डेफिनेशन मोबाइल एक्सरे कंप्लीट यूनिट और पांच बिना टेबल वाली एक्सरे यूनिट बरामद हुई। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अभिषेक विश्वकर्मा निवासी बनकटी थाना रामनगर जिला नवलपरासी, नेपाल बताया।