{"_id":"5e4d1e958ebc3ef2806d5ec9","slug":"ssb-and-police-busted-an-arrested-accused-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: एसएसबी और पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गश्त के दौरान चरस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महराजगंज: एसएसबी और पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गश्त के दौरान चरस बरामद
Wed, 19 Feb 2020 05:35 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, सोनौली(महाराजगंज)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, सोनौली(महाराजगंज)।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 19 Feb 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
नेपाल सीमा के पास सोनौली बस स्टैंड पीछे एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान एक नेपाली युवक को 4.66 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। युवक चरस को लेकर दिल्ली जा रहा था।
मंगलवार रात एसएसबी कंपनी कमांडर अमित कुमार और चौकी प्रभारी सोनौली अशोक कुमार संयुक्त रूप से नेपाल सीमा पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान सोनौली बस डिपो के पीछे पिलर संख्या 516 के पास एक युवक नेपाल की तरफ से कुछ लेकर आता दिखा। जांच में उसके पास से 4.66 किलोग्राम चरस मिली। पूछताछ में युवक ने अपना नाम तजेंद्र पुन निवासी बाग्लुंग जिला-गंडकी (नेपाल) बताया।
सोनौली कोतवाली उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह ने बताया कि नेपाली युवक से 4.66 किलो ग्राम चरस बरामद हुई है। युवक चरस को नई दिल्ली बस अड्डे के पास डिलिवरी देने जा रहा था। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। बरामद चरस की कीमत करीब एक करोड़ चालीस लाख है।