फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   spreading diseases like dengue malaria and diarrhea due to less flood water in Gorakhpur

गोरखपुर: बाढ़ का पानी उतरा, अब लोगों को सता रही बीमारियां फैलने की आशंका

Wed, 15 Sep 2021 02:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Sep 2021 02:38 PM IST
सार

बाढ़ से राहत मिलने के बाद यहां रह रहे लोगों को डेंगू, मलेरिया, डायरिया और वायरल बुखार फैलने की आशंका सता रही है।

विज्ञापन
spreading diseases like dengue malaria and diarrhea due to less flood water in Gorakhpur
गोरखपुर में घट रहा नदियों का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में एक पखवारे तक राप्ती की बाढ़ में डूबी रहीं ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र की शिवपुर व सिद्धि विधायक कॉलोनियों में सड़क से तो पानी हट गया है, लेकिन खाली प्लाटों में अब भी पानी भरा है। सड़क पर कीचड़ है। जहां सड़क नहीं बनी हैं, उन मकानों तक आना-जाना कठिन है। बाढ़ से राहत मिलने के बाद यहां रह रहे लोगों को डेंगू, मलेरिया, डायरिया और वायरल बुखार फैलने की आशंका सता रही है।
विज्ञापन


शिवपुर व सिद्धि विनायक कॉलोनियां राजघाट पुल के नजदीक हैं। लिहाजा राप्ती का जलस्तर बढ़ते ही इन मोहल्लों में पानी भरने लगा था। यहां बसे लोग सामान समेत या तो घर की दूसरी मंजिल या फिर अपने किसी रिश्तेदार के यहां चले गए थे। बीते रविवार से इन मोहल्लों से पानी निकलना शुरू हुआ और मंगलवार की दोपहर तक सड़क पर से पानी खत्म हो गया। इस मोहल्ले के रहने वाले शिव प्रकाश ने बताया कि बाढ़ का पानी तो हट गया लेकिन हैंडपंपों से जो पानी निकल रहा है, उससे अब भी दुर्गंध आ रही है। इसके अलावा चारों तरफ के खाली प्लाट में भी बाढ़ का पानी भरा है।
विज्ञापन


सुगंधी देवी बताती हैं कि उनके घर के बगल के खाली प्लाट में करीब दो फिट तक पानी है। इस गंदे पानी में बीमारी फैलाने वाले विषाणु और मच्छर ही पनपेंगे। सिद्धि विनायक कॉलोनी में अघोर पीठ के आगे तक पानी निकल चुका है। पिछले सप्ताह तक कई घरों की पहली मंजिल डूबी थी, जिसके चलते तमाम सामान भीगकर खराब हो गया। अब लोग इसे सुखाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ जगहों पर बनी हुई है दिक्कत

शिवपुर व सिद्धि विनायक कॉलोनी में जिनका घर अधिक निचले इलाके में है, अभी उनके दरवाजे पर पानी जमा है लेकिन यह पानी अगल-बगल की दीवारों के चलते रुका है, जो धूप होने पर स्वत: ही सूखेगा। ऐसे परिवारों को अभी थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, अभी यहां गंदे पानी के बीच से ही होकर आना-जाना पड़ रहा है। हालांकि लोगों को उम्मीद है कि अगर बारिश नहीं होती है तो तीन से चार दिन में स्थिति और बेहतर हो जाएगी।
 
खांसी-बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं
नदी के किनारे बसे मोहल्लों में से पानी निकलने के बाद बुखार, खांसी, डायरिया आदि के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। वजह यह कि एक तो लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है, ऊपर से अगल-बगल के घरों तक गंदगी व जलभराव की स्थिति है। बीमारियों से बचाव के लिए यहां सफाई और फागिंग के अलावा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता भी जरूरी है।
 
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि जिन मोहल्लों में बाढ़ या बारिश का पानी भरा था, वहां सफाई का विशेष निर्देश दिया गया है। शिवपुर कॉलोनी में सफाई कराने के साथ ही फागिंग, दवा का छिड़काव, एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। लोगों के बीच क्लोरीन की गोलियां भी बांटी गईं हैं। प्रयास किया जा रहा है कि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed