फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police and administration caught illegal crackers in sports shop at gorakhpur

खेल के सामान की दुकान और घर से पकड़ा पटाखे का जखीरा, 10 लाख बताई जा रही इसकी कीमत

Fri, 06 Nov 2020 03:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
police and administration caught illegal crackers in sports shop at gorakhpur
दुकान पर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

कुशीनगर में हुए हादसे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद हरकत में आए गोरखपुर जिला प्रशासन व पुलिस के अफसरों ने गुरुवार को अवैध पटाखे के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। टीम की कार्रवाई में नखास स्थित सद्दाम स्पोर्ट्स और संचालक सद्दाम के घर से अवैध पटाखे का जखीरा बरामद हुआ। बाजार में पटाखों की कीमत 10 लाख रुपये आंकी गई है। माल जब्त करने के साथ ही टीम ने सद्दाम को भी हिरासत में ले लिया। सद्दाम और उसके बेटों के नाम कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


डीएम के. विजयेंद्र पांडियन के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव, तहसीलदार सदर डॉ. संजीव दीक्षित और सीओ कोतवाली बीपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कई पटाखा कारोबारियों की दुकान व गोदामों की जांच की। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने गुरुवार की शाम करीब पांच बजे नखास चौक स्थित सद्दाम स्पोर्ट्स नामक दुकान पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान वहां से बड़ी मात्रा में पटाखे मिले। संचालक से जब लाइसेंस मांगा गया तो वह दिखा नहीं सका। सख्ती से पूछताछ के बाद टीम पास में ही स्थित उसके घर पहुंची। निरीक्षण के दौरान वहां से भी बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे पकड़े गए।
विज्ञापन


देर रात तक चलती रही जांच पड़ताल
डीएम के निर्देश पर जिले के सभी सीओ और एसडीएम ने भी उनके क्षेत्र में पटाखों की जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में एक टीम एडीएम सिटी और एसपी सिटी के नेतृत्व में भी निकली। हालांकि गुरुवार की रात नौ बजे तक अवैध पटाखे सिर्फ सिटी मजिस्ट्रेट, सदर तहसीलदार और सीओ कोतवाली के हाथ लगे। वहां कार्रवाई करने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट की टीम सहजनवां रोड पर भी छापा मारने पहुंची। देर रात तक वहां जांच जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में भी हुई थी कार्रवाई

प्रशासनिक अफसरों के मुताबिक सद्दाम अवैध पटाखे का पुराना कारोबारी है। इसके पहले 2017 में भी अवैध पटाखे की बिक्री व संग्रह पर प्रशासन ने उसके खिलाफ कार्रवाई की थी।

आग की तरह फैली सूचना, भाग गए कारोबारी
प्रशासन की तरफ से अभियान शुरू करने की सूचना आधे घंटे के भीतर ही आग की तरह फैल गई। नतीजा यह हुआ कि ज्यादातर पटाखों के अवैध कारोबारी दुकान-गोदाम बंद कर भूमिगत हो गए। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो वहां सन्नाटा पसरा मिला। दुकान-गोदाम बंद मिले।

सभी के लाइसेंस की होगी जांच
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन का कहना है कि अब तक जारी सभी लाइसेंसों की जांच की जाएगी। देखा जाएगा कि कोई ऐसा तो नहीं जिसके लाइसेंस की समयावधि खत्म हो गई है और वह पटाखे की बिक्री कर रहा हो। इसके लिए जिले के सभी तहसीलों के एसडीएम व सीओ की संयुक्त टीम बनाई गई है। अवैध पटाखे की बिक्री करते, बनाते या भंडारण करता हुआ कोई भी मिला तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। डीएम ने बताया कि साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग को भी मिठाई समेत खान-पान के सभी रेस्त्रां-दुकानों पर अभियान चलाकर जांच करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed