फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sports festival starts from January 5, players will show their strength

Gorakhpur News: 5 जनवरी से खेल महोत्सव की शुरुआत, खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Sat, 30 Dec 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 30 Dec 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Sports festival starts from January 5, players will show their strength
- गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत रीजनल स्टेडियम में 5 से 12 जनवरी तक होगा आयोजित
विज्ञापन

- 14 प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे जिला स्तरीय खिलाड़ी, चार जनवरी तक करा सकेंगे पंजीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले खेल महोत्सव का आगाज 5 जनवरी से रीजनल स्टेडियम में होगा। 12 जनवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में कुल 14 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आयोजन में जिले के सभी स्कूल, कॉलेज और क्लब की टीमें प्रतिभाग कर सकती हैं। इसके लिए पंजीकरण की आखिरी तिथि 4 जनवरी है। आठ दिनों तक चलने वाले खेल महोत्सव में जूनियर आयु वर्ग की 12 प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अलावा एक राज्य स्तरीय हाफ मैराथन और बालक वर्ग का विकलांग ट्राई रेस का भी आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता और आयोजन की तिथि
खेल प्रतियोगिता तिथि
जूनियर आयु वर्ग जिला स्तरीय बैडमिंटन बालक/बालिका 5 और 6 जनवरी
जूनियर आयु वर्ग जिला स्तरीय कुश्ती बालक/बालिका 5 और 6 जनवरी
जूनियर आयु वर्ग जिला स्तरीय फुटबाल बालक 5 और 6 जनवरी
जूनियर आयु वर्ग जिला स्तरीय जिमनास्टिक बालक/बालिका 5 और 6 जनवरी
जूनियर आयु वर्ग जिला स्तरीय हैंडबाल बालक 5 जनवरी
जूनियर आयु वर्ग जिला स्तरीय बॉक्सिंग बालक 5 जनवरी
जूनियर आयु वर्ग जिला स्तरीय वॉलीबाल बालक/बालिका 5 और 6 जनवरी
जूनियर आयु वर्ग जिला स्तरीय रोइंग बालक 8 जनवरी (वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रामगढ़ताल)
जूनियर आयु वर्ग जिला स्तरीय टेबल टेनिस बालक/बालिका 7 जनवरी
जूनियर आयु वर्ग जिला स्तरीय कबड्डी बालक 7 जनवरी
ओपन राज्य स्तरीय हाफ मैराथान महिला/पुरुष 10 जनवरी
विकलांग ट्राई रेस बालक 10 जनवरी
जूनियर आयु वर्ग जिला स्तरीय हॉकी बालक 11 और 12 जनवरी
जूनियर आयु वर्ग जिला स्तरीय बास्केटबॉल बालक 11 और 12 जनवरी

रामगढ़ताल में दिखेगा रोइंग का रोमांच
खेल महोत्सव में इस बार गोरखपुरवासियों को रोइंग का रोमांच भी देखने को मिलेगा। वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रामगढ़ताल में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में जिला स्तरीय खिलाड़ी धूम मचाएंगे। इसमें सिंगल स्कल, डबल स्कल और काकलेस पेयर की प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।
विज्ञापन


हाफ मैराथन में मिलेगा नकद पुरस्कार
10 जनवरी को होने वाले राज्य स्तरीय ओपन हाफ मैराथन की शुरुआत रीजनल स्टेडियम से होगी। इसके बाद यह पैडलेगंज, देवरिया बाईपास, सिक्टौर चौराहा से वापस होकर स्टेडियम के मेन गेट पर समाप्त होगी। इसमें महिला और पुरुष दोनों वर्ग के विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 25,000 रुपये, द्वितीय को 20 हजार, तृतीय 15 हजार और चौथा, पांचवा, छठवां और सातवां स्थान प्राप्त करने वाले धावक को 5,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed