{"_id":"64bc2b13aa8d584cd40c7166","slug":"sport-women-hocky-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-248712-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 16 सदस्यीय टीम चुनी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 16 सदस्यीय टीम चुनी गई
Sun, 23 Jul 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 26 से 28 जुलाई तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय अंडर-19 बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए शनिवार को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल हुआ। ट्रायल में 16 सदस्यीय मंडलीय टीम चुनी गई।
इस टीम में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की अंजू यादव, कोमल पाल, श्रेयांश गुप्ता, मनीषा पटेल, निधि मिश्रा, नंदनी मिश्रा, सुमित कुमारी, रश्मि पटेल, पूर्णिमा यादव, वंदना पटेल, राबिया खान, रश्मि रैकवार, आरिका कुमारी, कुमकुम, रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम की मुस्कान पासवान व पूजा जायसवाल, देवरिया की अंजू पाल शामिल हैं। दिव्या, पलक शर्मा व रोशनी राजभर को आरक्षित खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है। कोच शशि नवैत व टीम मैनेजर नेहा सिंह होंगी।
ट्रायल उत्तर प्रदेश हाकी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रेम माया, अनीता मिश्रा, माइकल एलेग्जेंडर व क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान आदित्य प्रताप सिंह, रणविजय सिंह, जय यदुवंशी आदि मौजूद रहे।