फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Spice Jet flights to Delhi, Mumbai from July

Gorakhpur News: जुलाई से स्पाइस जेट की दिल्ली, मुंबई की उड़ान

Fri, 06 Dec 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Spice Jet flights to Delhi, Mumbai from July
गोरखपुर। स्पाइस जेट एयरलाइंस जुलाई में गोरखपुर से उड़ान शुरू करेगी। मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे कंपनी के अधिकारियों ने कार्यालय खोलने के लिए जगह देखी। अधिकारियों की माने तो फरवरी 2024 में विमानन कंपनी ने दिल्ली व मुंबई की जो उड़ान बंद की थी वही शुरू होगी।
विज्ञापन

कंपनी स्पाइस जेट के दो विमान गोरखपुर से दिल्ली व मुंबई की रोज उड़ान भरते थे। फरवरी में अयोध्या से हवाई सेवा शुरू होने के बाद स्पाइस जेट ने गोरखपुर में कार्यालय बंद करने के साथ ही दोनों विमान को वहीं पर शिफ्ट कर दिया। गोरखपुर एयरपोर्ट पर तैनात कर्मचारियों को भी दूसरी जगह भेज दिया गया। गोरखपुर से दिल्ली व मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने की वजह से विमानन कंपनी ने फिर से उड़ान शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली से गोरखपुर पहुंचे विमानन कंपनी के अधिकारियों ने कार्यालय के लिए जगह देखी। एयरपोर्ट निदेशक आरके पराशर के साथ बैठक कर उड़ान शुरू करने को लेकर चल रही तैयारी को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed