{"_id":"64a5bc32ac7d97bc9b077c05","slug":"spice-jet-airways-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-230901-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पाइस जेट की 4:50 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पाइस जेट की 4:50 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट स्थगित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। फ्लाइट से मुंबई जाने वाले यात्रियों को अब परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्पाइस जेट ने शाम 4:50 बजे जाने वाली मुंबई की फ्लाइट स्थगित कर दी है। अब मुंबई जाने के लिए स्पाइस जेट की एक फ्लाइट बची है, जो शाम 6:30 बजे उड़ान भरती है। हालांकि, स्थगित करने का कारण पता नहीं चल पा रहा है। न ही इस पर कोई अधिकारी बोलने के लिए तैयार है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर एयरपोर्ट से इस वक्त 10 फ्लाइट अलग-अलग शहरों के लिए हैं। इसमें सबसे अधिक चार फ्लाइटें दिल्ली के लिए हैं, जो रोज उड़ानें भरती हैं। इसके अलावा दो मुंबई, दो कोलाकाता, एक हैदराबाद और एक लखनऊ के लिए फ्लाइट है। इनमें हर दिन सैकड़ों यात्री यात्रा करते हैं। इन सबके बीच स्पाइट जेट की शाम 4:50 बजे जाने वाली फ्लाइट बुधवार को अचानक स्थगित कर दी गई है। इसके बाद से मुंबई जाने के लिए केवल एक ही फ्लाइट बची है। इसके अलावा कुल फ्लाइटों की बात करें तो हर दिन अब केवल नौ फ्लाइटें ही चलेंगी। स्पाइस जेट अपनी फ्लाइट कब चलाएगी, इसकी जानकारी एयरपोर्ट के अधिकारियों को नहीं है।