फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Speeding car crushes six people in Gorakhpur

हिट एंड रन: गोरखपुर में तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को कुचला, तीन की मौत- 3 घायल

Mon, 11 Mar 2024 11:52 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 11 Mar 2024 11:52 AM IST
सार

गोरखनाथ

विज्ञापन
Speeding car crushes six people in Gorakhpur
हिट एंड रन में हादसे के बाद सड़क पर गिरा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखनाथ और रामगढ़ताल इलाके में रविवार रात हिट एंड रन के मामले में तीन लोगों की मौत हो गई। गोरखनाथ इलाके में रामनगर चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को कुचल दिया, जिसमें दो की मौत हो गई। उधर, रामगढ़ताल इलाके के नौकायन चंपा देवी पार्क के पास अनियंत्रित कार, स्कूटी और बाइक में टक्कर मारते हुए पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में बाइक और स्कूटी सवार तीन लोग घायल हो गए। बाद में इसमें से एक की जान चली गई।

जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामनगर चौराहे के पास रविवार की रात तेज रफ्तार कार चालक ने तीन व्यक्तियों को कुचल दिया, जिसमे से दो की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान गोरखनाथ के जाहिदाबाद निवासी मोईन (42) और अकील अहमद (38) के रूप में हुई है। जबकि, ताहिर की हालत गंभीर है। जाहिदाबाद निवासी तीनों एक साथ ही रविवार की रात खाना खाने के बाद चौराहे पर पैदल ही टहल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूनसान रोड पर पीछे से तेज रफ्तार में आई एक कार ने तीनों को जोरदार टक्कर पर दिया। टक्कर इतना तेज था कि तीनों हवा में फुटबॉल की तरह उड़कर ज़मीन पर गिरे और दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया। सूचना पर आई पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा।

पुलिस सीसीटीवी देखने के साथ ही नंबर के आधार पर शहर में नाकाबंदी करके चेकिंग शुरू कर दी, लेकिन देर रात तक चालक पकड़ में नहीं आया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

नौकायन के पास हादसे के बाद पलट गई कार
नौकायन चंपा देवी पार्क के पास रविवार की रात में अनियंत्रित कार ने स्कूटी और बाइक में टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसे में बाइक, स्कूटी सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जिसमें रानीबाग निवासी सुंदर उर्फ प्रियांशु राय (19) की मौत हो गई, जबकि घायलों को परिजन निजी अस्पताल ले गए।

हादसे के बाद कार से निकला चालक फरार हो गया। वहीं, कार को कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है। कार पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा था।

हादसे में रामगढ़ताल इलाके के भगत चौक निवासी आदर्श राय और जंगल चौरी निवासी समरजीत पासवान घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, आदर्श राय बाइक से और अन्य दो लोग एक ही स्कूटी से नौकाविहार घूमने गए थे। तभी विपरीत दिशा से एक कार आई और पहले स्कूटी और फिर बाइक में टक्कर मारते हुए पलट गई।


आसपास के लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा जिसमें से एक युवक की मौत हो गई। घायलों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई है। सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने बताया कि हादसे में घायलों को अस्पताल भेजा गया है। कार को कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed