फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Speed of trains in NER slowed down due to repeated blocks

UP News: बार-बार ब्लॉक के चलते धीमी हो गई है एनईआर में ट्रेनों की रफ्तार, पहले कैंट, फिर भटनी और छपरा बनी वजह

Wed, 01 Nov 2023 12:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Nov 2023 12:25 PM IST
सार

गोरखपुर कैंट को सेटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित करने तथा कैंट-कुस्मही तीसरी लाइन के नॉन इंटरलाकिंग व इंटर लाकिंग के चलते 07 से 30 अगस्त तक गोरखपुर-छपरा और गोरखपुर-वाल्मीकिनगर रूट की अधिकांश ट्रेनें निरस्त कर दी गईं।

विज्ञापन
Speed of trains in NER slowed down due to repeated blocks
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के यात्रियों के लिए अगस्त से अक्तूबर तक का महीना मेगा ब्लॉक के चलते कष्टकारी रहा है। हालांकि, अगले साल से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने से यात्रा सुखद होगी, लेकिन इस साल इन मेगा ब्लॉक ने पूर्वोत्तर रेलवे की गति को धीमा कर दिया है।

विज्ञापन


तीन प्रांतों में फैले पूर्वोत्तर रेलवे में इस साल दूसरी व तीसरी लाइन निर्माण के अलावा कहीं बाईपास तो कहीं यार्ड रिमाडलिंग का कार्य चल रहा है। गोरखपुर रेलवे स्टेशन से हर दिन करीब 150 ट्रेन व 40 से अधिक मालगाड़ियां गुजरती हैं। अकेले गोरखपुर रेलवे स्टेशन से हर दिन करीब 90 हजार यात्री देश के विभिन्न हिस्सों में आते-जाते हैं। यात्रियों के इतने भारी दबाव के बीच लंबे-लंबे ब्लॉक ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी।
विज्ञापन


गोरखपुर कैंट को सेटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित करने तथा कैंट-कुस्मही तीसरी लाइन के नॉन इंटरलाकिंग व इंटर लाकिंग के चलते 07 से 30 अगस्त तक गोरखपुर-छपरा और गोरखपुर-वाल्मीकिनगर रूट की अधिकांश ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। कुछ प्रमुख गाड़ियों को काशन पर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सुहागिनें आज पूजा कर मांगेंगी पति की लंबी उम्र, जानिए गोरखपुर में कब दिखेगा चांद

11 सितंबर को सीआरएस निरीक्षण के बाद स्थिति सामान्य होती, तब तक गोरखपुर-वाल्मीकिनगर रूट पर वाल्मीकिनगर स्टेशन के पास ब्लॉक के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। अब भटनी-पिवकोल बाईपास लाइन के इंटरलाकिंग के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित है।

दूसरी जगहों से भी हुई प्रभावित

एनईआर के ही वाराणसी मंडल के वाराणसी जंक्शन पर यार्ड रिमाडलिंग के चलते गोरखपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें निरस्त रहीं या रूट परिवर्तन किया गया। इसके अलावा छपरा जंक्शन पर भी यार्ड रिमाडलिंग के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुई। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर में आंदोलन के चलते भी गोरखपुर से होकर गुजरने वाली एक दर्जन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।

वाराणसी में कार्य के चलते कई गाड़ियों का बदला गया मार्ग
रेल प्रशासन ने वाराणसी जं. स्टेशन पर इंजन रिवर्सल की समस्या को दूर करने के लिए कराए जा रहे कार्य के चलते कई गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया है।

इसे भी पढ़ें: प्रदूषण ने बदला मौसम का मिजाज...अपने समय से खिसक गई बारिश-ठंड
 

मार्ग परिवर्तन

  • अहमदाबाद से 01, 02, 03, 04, 05 एवं 07 नवंबर को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस अहमदाबाद-रतलाम-सतना-मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-बनारस-वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • गोरखपुर से 01 से 06 नवंबर तक चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस गोरखपुर-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर-सतना-रतलाम-अहमदाबाद के रास्ते चलाई जाएगी।
  • बांद्रा टर्मिनस से 06 नवंबर को चलने वाली 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस-रतलाम-सतना-मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-बनारस-वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • गोरखपुर से 07 नवंबर को चलने वाली 19092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर-सतना-रतलाम-बांद्रा टर्मिनस के रास्ते चलाई जाएगी।
  • दुर्ग से 01 एवं 03 नवंबर को चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस दुर्ग-कटनी-सतना-मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-प्रयागराज जं.-प्रयाग-सुल्तानपुर-अयोध्या कैंट-अयोध्या-गोरखपुर-नौतनवा के रास्ते चलाई जाएगी।
  • नौतनवा से 01 एवं 05 नवंबर को चलने वाली 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस नौतनवा-गोरखपुर-अयोध्या-अयोध्या कैंट-सुल्तानपुर-प्रयाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर-सतना-कटनी-दुर्ग के रास्ते चलाई जाएगी।
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 01 नवंबर को चलने वाली 11081 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस-भुसावल-जबलपुर-सतना-मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी जं.-जफराबाद-जौनपुर-औंड़िहार-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • गोरखपुर से 03 नवंबर को चलने वाली 11082 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर-औंड़िहार-जौनपुर-जफराबाद-वाराणसी जं.-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-सतना-जबलपुर-भुसावल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के रास्ते चलाई जाएगी।
  • शालिमार से 07 नवंबर को चलने वाली 15021 शालिमार-गोरखपुर एक्सप्रेस शालिमार-टाटा-गया-पं० दीन दयाल उपाध्याय जं.-वाराणसी जं.-जफराबाद-जौनपुर-औंड़िहार-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • गोरखपुर से 06 नवम्बर, 2023 को चलने वाली 15022 गोरखपुर-शालिमार एक्सप्रेस गोरखपुर-औंड़िहार-जौनपुर-जफराबाद-वाराणसी जं.-पं० दीन दयाल उपाध्याय जं.-गया-टाटा-शालिमार के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed