फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Special train will run from Gorakhpur to Jodhpur via Ayodhya

Gorakhpur News: गोरखपुर से अयोध्या होते जोधपुर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन- इन दो ट्रेनों का भी बढ़ाया गया फेरा

Wed, 14 Aug 2024 02:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 14 Aug 2024 02:42 PM IST
सार

राजस्थान जाने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने गोरखपुर से जोधपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस ट्रेन का संचालन जोधपुर से 15 अगस्त से 26 सितंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और गोरखपुर से 16 अगस्त से 27 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को सात फेरों के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन
Special train will run from Gorakhpur to Jodhpur via Ayodhya
रेल ( सांकेतिक) - फोटो : Istock

विस्तार

राजस्थान जाने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने गोरखपुर से जोधपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस ट्रेन का संचालन जोधपुर से 15 अगस्त से 26 सितंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और गोरखपुर से 16 अगस्त से 27 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को सात फेरों के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन


सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन बृहस्पतिवार को जोधपुर से शाम 04.15 बजे छूटेगी और लोहारू जंक्शन महेंद्रगढ़, रेवाड़ी से गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम जंक्शन होते हुए दूसरे दिन रात में 08.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


वहीं, गोरखपुर से यह ट्रेन रात में 11.25 बजे चलेगी और तीसरे दिन भोर में 4 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 11, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 तथा एसएलआरडी के 02 सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो स्पेशल ट्रेनों का फेरा बढ़ा
गोरखपुर। कटिहार-अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन कटिहार से 22 अगस्त से 12 सितंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को और अमृतसर से 24 अगस्त से 14 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार को चार फेरों के लिए बढ़ाया जा रहा है। यह ट्रेन कटिहार से दिन में 11.40 बजे और गोरखपुर से रात में 11.25 बजे छूटेगी। वहीं न्यू तिनसुकिया स्पेशल ट्रेन का संचलन न्यू तिनसुकिया से 19 अगस्त और भगत की कोठी से 23 अगस्त को एक फेरा के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed