फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Special story of Mob killed murderer in kushinagar

यूपी के इस जिले में 13 साल पहले भी भीड़ बनी थी 'हैवान', बीच बाजार में पीट-पीटकर बदमाश की ले ली थी जान

Tue, 08 Sep 2020 04:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, रगड़गंज (कुशीनगर)।
अमर उजाला ब्यूरो, रगड़गंज (कुशीनगर)। Published by: vivek shukla Updated Tue, 08 Sep 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Special story of Mob killed murderer in kushinagar
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के रामपुर बंगरा गांव में सोमवार की सुबह हुई घटना व घटना के बाद भीड़ द्वारा आरोपी बदमाश को पीट पीटकर मार डालने के वाकए ने एक बार फिर पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर बाजार में 13 साल पुरानी घटना की यादों को ताजा कर दिया।

विज्ञापन


बता दें कि 13 साल पहले हुई घटना में तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के राजापाकड़ के पास एक व्यापारी की हत्या करके भाग रहे दो बदमाशों में से एक को पुलिस टीम ने जबकि दूसरे को भीड़ ने बीच बाजार में पीट पीटकर मार दिया था।
विज्ञापन


घटना वर्ष 2007 के सितंबर माह की है। बता दें कि गोरखपुर जिले के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के रहने वाले बाइक सवार दो बदमाशों ने दिन दहाड़े तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के राजा पाकड़ बाजार में एक व्यवसायी को गोली मार दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बिहार भागने के फिराक में रगडगंज बाजार होते हुए समउर बाजार की तरफ भागने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस व्यापारी को गोली मारी गई थी उसका ड्राइवर किस्मत अली बदमाशों का पीछा करते हुए समउर बाजार तक पहुंच गया। समउर बाजार में सड़क पर जाम लगने की वजह से बदमाश भी फंस गए। किस्मत अली ने एक बदमाश को बाइक पर ही पकड़कर शोर मचाने लगा। दूसरे बदमाश ने किस्मत को गोली मार दी।

किस्मत की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बदमाश बाइक छोड़कर पैदल ही बिहार की तरफ भागने लगे। यह देखकर दुकानदारों व अन्य लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। एक बदमाश गन्ने के खेत में छिप गया तो दूसरा एक व्यक्ति के घर में छिप गया।

बदमाशों का पीछा करते हुए पटहेरवा, तुर्कपट्टी व तरयासुजान के तत्कालीन थानेदार भी फोर्स लेकर पहुंच गए। गन्ने के खेत में घुसे बदमाश को पुलिस ने घेरकर ढेर कर दिया था। दूसरा बदमाश जो एक व्यक्ति के घर में छिपा था वह भी निकलकर भागने लगा जिसे भीड़ ने पकड़कर पीट पीटकर मार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed