{"_id":"5ee4c41d3c6e44675c1ad0ab","slug":"special-story-of-kuber-nath-shiv-temple-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस मंदिर में बांस की खूंटी से निकला था 'शिवलिंग', यहां भक्तों की हर मुराद होती है पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस मंदिर में बांस की खूंटी से निकला था 'शिवलिंग', यहां भक्तों की हर मुराद होती है पूरी
Sat, 13 Jun 2020 05:48 PM IST
vivek shukla
तारेश सिंह, मेंहदावल।
तारेश सिंह, मेंहदावल।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 13 Jun 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
kuber nath temple
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के बीमापार से सटे नगर में स्थित कुबेरनाथ शिवमंदिर लोगों की श्रद्धा का केंद्र है। यहां मांगी गई भक्तों की मुरादें भोलेनाथ पूरी करते है। प्रत्येक सोमवार को यहां भक्तों की भीड़ जुटती है। सावन और महाशिवरात्रि पर यहां मेला भी लगता है।
विज्ञापन
बाबा कुबेरनाथ शिवमंदिर के इतिहास के बारे में पुजारी डॉक्टर योगेंद्र भारती बताते है कि बांस की खूंटी से शिवलिंग स्वयं निकला था। उसके बाद स्थानीय व्यापारियों ने भव्य मंदिर और पोखरे का निर्माण करवाया। मंदिर वर्षों पहले ध्वस्त हो गया था। सहयोगी कमेटी गठन कर इसका पुन: निर्माण करवाया गया।
विज्ञापन
इस मंदिर पर स्थानीय क्षेत्र के ग्राम बीमापार निवासी गोस्वामी परिवार के लोग पूजा अर्चना करते रहे, तब से अब तक भारती परिवार के ही यहां का मुख्य पुजारी होते है। कुबेरनाथ मंदिर क्षेत्र निवासियों के साथ ही आस-पास के जनपद के लिए आस्था का केंद्र बन गया है।
विज्ञापन
पूरे साल यहां रुद्राभिषेक आदि का कार्यक्रम होता रहता है। मंदिर में शिव, हनुमान जी, राधा कृष्ण भगवान की मूर्तियां भी विराजमान है। प्रत्येक सोमवार को यहां भक्तगण पहुंच कर जलाभिषेक करते है। सावन मास में और महाशिवरात्रि पर्व पर यहां मेला भी लगता है। यहां मांगी गई भक्तों की मुरादे भोलेनाथ जरूर पूरा करते है।