{"_id":"617b18766bfb9622f165b54c","slug":"special-security-force-training-center-will-open-in-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp414581556","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: गोरखपुर में खुलेगा स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स का प्रशिक्षण केंद्र, शासन ने दिया ये खास निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: गोरखपुर में खुलेगा स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स का प्रशिक्षण केंद्र, शासन ने दिया ये खास निर्देश
Fri, 29 Oct 2021 11:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:37 AM IST
सार
डीएम ने राजस्व कर्मियों की टीम गठित कर जमीन तलाश करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पहले उच्चस्तरीय बैठक में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के गठन की प्रक्रिया तुरंत प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे। इस विशेष सुरक्षा बल की विशेष ट्रेनिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक-वित्तीय संस्थान, ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों की विशेष निगरानी के लिए केंद्र की तर्ज पर बनाई जा रही, यूपी स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (यूपीएसएसएफ) का प्रशिक्षण केंद्र गोरखपुर जिले में ही स्थापित होगा। यूपीएसएसएफ की एक बटालियन भी गोरखपुर में होगी। इसके लिए शासन ने 50 एकड़ जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया है।
डीएम ने राजस्व कर्मियों की टीम गठित कर जमीन तलाश करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पहले उच्चस्तरीय बैठक में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के गठन की प्रक्रिया तुरंत प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे। इस विशेष सुरक्षा बल की विशेष ट्रेनिंग कराई जाएगी।
आधुनिक सुरक्षा प्रणाली और सुरक्षा उपकरणों से लैस इस फोर्स के पास भी पुलिस जैसे अधिकार प्राप्त होंगे। यह सुरक्षा बल मेट्रो रेल, टर्मिनल, औद्योगिक संस्थानों, बैंकों, वित्तीय संस्थानों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, ऐतिहासिक, धार्मिक और तीर्थ स्थलों समेत अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा में तैनात होंगे।
विज्ञापन
लखनऊ में होगा मुख्यालय
एसएसएफ का मुख्यालय लखनऊ में स्थापित होगा। इसके अलावा गोरखपुर, सहारनपुर, मथुरा व प्रयागराज में भी बटालियन होगी। लखनऊ मुख्यालय से सभी केंद्रों का नियंत्रण होगा। गोरखपुर बटालियन की स्थापना के लिए मानीराम क्षेत्र में 50 एकड़ जमीन की तलाश हो रही है।
डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि एसएसएफ बटालियन की स्थापना के लिए 50 एकड़ जमीन चिह्नित करने के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द ही जमीन तलाश कर शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।