फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Special Security Force training center will open in Gorakhpur

खुशखबर: गोरखपुर में खुलेगा स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स का प्रशिक्षण केंद्र, शासन ने दिया ये खास निर्देश

Fri, 29 Oct 2021 11:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 29 Oct 2021 11:37 AM IST
सार

डीएम ने राजस्व कर्मियों की टीम गठित कर जमीन तलाश करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पहले उच्चस्तरीय बैठक में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के गठन की प्रक्रिया तुरंत प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे। इस विशेष सुरक्षा बल की विशेष ट्रेनिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन
Special Security Force training center will open in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

औद्योगिक-वित्तीय संस्थान, ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों की विशेष निगरानी के लिए केंद्र की तर्ज पर बनाई जा रही, यूपी स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (यूपीएसएसएफ) का प्रशिक्षण केंद्र गोरखपुर जिले में ही स्थापित होगा। यूपीएसएसएफ की एक बटालियन भी गोरखपुर में होगी। इसके लिए शासन ने 50 एकड़ जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


डीएम ने राजस्व कर्मियों की टीम गठित कर जमीन तलाश करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पहले उच्चस्तरीय बैठक में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के गठन की प्रक्रिया तुरंत प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे। इस विशेष सुरक्षा बल की विशेष ट्रेनिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन


आधुनिक सुरक्षा प्रणाली और सुरक्षा उपकरणों से लैस इस फोर्स के पास भी पुलिस जैसे अधिकार प्राप्त होंगे। यह सुरक्षा बल मेट्रो रेल, टर्मिनल, औद्योगिक संस्थानों, बैंकों, वित्तीय संस्थानों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, ऐतिहासिक, धार्मिक और तीर्थ स्थलों समेत अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा में तैनात होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में होगा मुख्यालय
एसएसएफ का मुख्यालय लखनऊ में स्थापित होगा। इसके अलावा गोरखपुर, सहारनपुर, मथुरा व प्रयागराज में भी बटालियन होगी। लखनऊ मुख्यालय से सभी केंद्रों का नियंत्रण होगा। गोरखपुर बटालियन की स्थापना के लिए मानीराम क्षेत्र में 50 एकड़ जमीन की तलाश हो रही है।


डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि एसएसएफ बटालियन की स्थापना के लिए 50 एकड़ जमीन चिह्नित करने के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द ही जमीन तलाश कर शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed