{"_id":"6038942fec91fd3fc955a91e","slug":"special-news-related-to-railway-information-by-railway-administration","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन मार्च को मनकापुर से चलेगी बस्ती-प्रयागराज स्पेशल, इस खास वजह से प्रभावित रहेगा कई ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मार्च को मनकापुर से चलेगी बस्ती-प्रयागराज स्पेशल, इस खास वजह से प्रभावित रहेगा कई ट्रेनों का संचालन
Fri, 26 Feb 2021 11:54 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे प्रशासन ने लखनऊ मंडल के मसकनवां-लखपतनगर स्टेशनों के बीच सब-वे बनाने के लिए तीन मार्च को ब्लॉक लिया है। इसके चलते यशवंतपुर से एक मार्च को चलने वाली 02592 यशवंतपुर-गोरखपुर स्पेशल परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज संगम से तीन मार्च को चलने वाली 04231 प्रयागराज संगम-बस्ती स्पेशल मनकापुर में शार्ट टर्मिनेट होगी और बस्ती से तीन मार्च को 04232 बस्ती-प्रयागराज संगम स्पेशल मनकापुर से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा 02563 सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल 17 मिनट, दो मार्च को 02542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 135 मिनट तथा तीन मार्च को 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल लखनऊ मंडल पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
तीन मार्च से नियमति चलेगी हमसफर स्पेशल
रेलवे प्रशासन ने 02571/02572 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर हमसफर स्पेशल को फिर से नियमित रूप से चलाने का निर्णय लिया था। कुहासे के चलते 28 फरवरी तक ट्रेन के फेरे कम कर दिए गए थे। एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के मुताबिक गोरखपुर से तीन मार्च से तथा आनंद विहार टर्मिनस से चार मार्च से ट्रेन नियमित रूप से चलाई जाएगी।
आज निरस्त रहेगी दरभंगा-अमृतसर स्पेशल
रेलवे प्रशासन ने पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण एक जोड़ी ट्रेनों को निरस्त किया है। 26 फरवरी को चलने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल तथा 28 फरवरी को चलने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल का संचलन निरस्त कर दिया गया है। एनईआर के सीपीआरओ के मुताबिक 26 फरवरी को 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेेशल, 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेेशल, 04649 जयनगर-अमृतसर स्पेशल, 04674 अमृतसर-जयनगर स्पेेशल, 04653 न्यू जलपाई गुड़ी-अमृतसर स्पेशल तथा 02408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल निर्धारित मार्ग अमृतसर-जन्डियाला-ब्यास के स्थान पर परिवर्तित मार्ग अमृतसर-तरनतारन-ब्यास के रास्ते चलाई जाएगी।