फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   special food provide for corona patient

कोरोना मरीजों को मिलेगा अब ये खास भोजन, इस विभाग ने जारी किया डाइट चार्ट

Sat, 30 May 2020 07:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 May 2020 07:50 AM IST
सार

  • चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी किया डाइट चार्ट
  • अब प्रतिदिन दो हजार किलो कैलोरी का देना होगा भोजन

विज्ञापन
special food provide for corona patient
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना मरीजों को जल्द ठीक करने के लिए उन्हें प्रतिदिन दो हजार किलो कैलोरी का भोजन अब देना होगा। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए हल्दी का दूध और फल में सेब दिए जाएंगे। कटे फल बिल्कुल नहीं दिए जाएंगे। कोरोना पॉजिटिव मरीज को दही, केला, खट्टे फल और कच्चे सलाद नहीं दिए जाएंगे।

विज्ञापन


साथ ही शुगर के मरीजों को ब्रेड भी नहीं दिया जाएगा। निगेटिव आ चुके मरीजों को चावल, दही, व केला दिया जा सकता है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को मांसाहारी भोजन से दूर रखा जाएगा।
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा विभाग के जारी डाइट चार्ट के मुताबिक संक्रमित मरीजों को कार्बोहाइड्रेट के लिए आलू, प्रोटीन के लिए पनीर, अरहर की दाल, सोयाबीन की सब्जी दी जाएगी। इसके अलावा गाजर की सब्जी, राजमा, चने की दाल दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों का ब्रेक फास्ट 900 कैलोरी का होना चाहिए। शुगर न होने वाले मरीजों को ब्रेड, मक्खन, दलिया, उपमा और पोहा, दिया जाना है। इसके अलावा उबला अंडा दिया जा सकता है। साथ ही एक कप दूध भी।


उसके बाद सेब और केला दिया जा जाएगा। शाम की चाय में लाइयां और बिस्कुट शामिल किया गया है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि मरीजों को कैलोरी युक्त भोजन सुबह-शाम दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed