फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   spanking in link expressway office

Gorakhpur News: लिंक एक्सप्रेसवे कार्यालय में पिटाई

Sat, 09 Dec 2023 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
spanking in link expressway office
लिंक एक्सप्रेस-वे कार्यालय में इंजीनियर पर कर्मचारी ने ताना रिवाल्वर, विरोध पर पीटा
विज्ञापन

गलत कागजात तैयार करने का दबाव बनाने का आरोप, केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। तारामंडल स्थित लिंक एक्सप्रेस-वे कार्यालय में इंजीनियर पर रिवाल्वर तानने और विरोध पर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी कर्मचारी गलत दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने का दबाव बना रहा था। उसकी बात न मानने पर रिवाल्वर सटाकर उसे पीटकर घायल कर दिया। हत्या की कोशिश, मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज कर रामगढ़ताल थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पटना, दानापुर के वरुण काॅलोनी निवासी वीरेंद्र कुमार सिन्हा लिंक एक्सप्रेस-वे में रेजीडेंट इंजीनियर हैं। रामगढ़ताल थाना में उन्हाेंन दी तहरीर में लिखा है कि बृहस्पतिवार को वह कार्यालय में बिल पर हस्ताक्षर कर रहे थे। इसी बीच कार्यालय में कार्य करने वाले मनोज पांडेय पहुंचे और गलत दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर रिवाल्वर सटाकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

उन्होंने रिवाल्वर को पकड़ने का प्रयास किया तो धक्का देकर गिराने के बाद उसके बट से सिर में कई बार प्रहार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट लग गई। शोर मचाने पर कार्यालय के कर्मचारियों ने आकर बचाया। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed