{"_id":"6859a8ee5d9d8d09480c0a5f","slug":"sp-workers-created-ruckus-at-ssp-office-staged-a-sit-in-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-980333-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एसएसपी कार्यालय पर सपाइयों ने किया हंगामा, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एसएसपी कार्यालय पर सपाइयों ने किया हंगामा, दिया धरना
विज्ञापन
- ईंट भट्ठे के मुंशी के लापता होने के मामले में कार्रवाई न होने की शिकायत लेकर पहुंचे थे सपाई
- मिलने में देरी पर भड़के, बाद में एसएसपी ने मुलाकात कर बात सुनी, दिया न्याय का भरोसा
गोरखपुर। एसएसपी से मिलने पहुंचे सपाइयों ने सोमवार को कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि पिपराइच क्षेत्र के लहुरादेऊर गांव निवासी ईंट-भट्ठे के मुंशी सुभाष यादव कई दिनों से लापता है और पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। एसएसपी से मुलाकात करने आए तो मिलने में देरी हो रही है। हंगामे के शोरगुल पर एसएसपी ने सपाइयों को कार्यालय में बुलाकर मुलाकात की और न्याय का भरोसा दिया।
सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम ने बताया कि पिपराइच थाना क्षेत्र के लाहुरादेउर गांव निवासी सुभाष यादव ईंट-भट्ठे पर मुंशी का काम करते थे। एक दिन भट्ठे से वह लापता हो गए। पिपराइच थाने में 11 जून को तहरीर दी गई। एडीजी, डीआईजी, एसएसपी को टेलीफोन से सूचना दी गई। इन सबके बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो परिजन गांव वालों के साथ उनसे मिले। इसके बाद जिलाध्यक्ष सभी के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे।
आरोप है कि एसएसपी को मिलने की सूचना दी गई। काफी देर इंतजार के बाद जब उन लोगोें को नहीं बुलाया गया तो सपा जिलाध्यक्ष कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। ऑफिस के सामने हंगामा और धरने पर एसएसपी ने सभी को बुलाया उनकी बात सुनीं। साथ ही आश्वासन दिया कि पीड़ित के साथ न्याय होगा। वह पता कराते हैं कि सच्चाई क्या है। मामले का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।