फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP will raise in assembly Prof Kamlesh Gupta case in Gorakhpur

गोरखपुर: विधानसभा में सपा उठाएगी प्रो. कमलेश गुप्त का प्रकरण, दिया आश्वासन

Tue, 08 Nov 2022 10:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 08 Nov 2022 10:40 AM IST
सार

आमरण अनशन के तीसरे दिन सोमवार को देर रात करीब साढ़े दस बजे गुआक्टा के पदाधिकारियों ने नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद की मौजूदगी में प्रो. कमलेश गुप्ता से मुलाकात की। कुछ देर वार्ता के बाद नियंता ने जूस पिलाकर प्रो. कमलेश का आमरण अनशन समाप्त कराया।

विज्ञापन
SP will raise in assembly Prof Kamlesh Gupta case in Gorakhpur
प्रोफेसर कमलेश गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजेश सिंह को पद से हटाकर उनके कार्यकाल की जांच की मांग को लेकर हिंदी विभाग के निलंबित आचार्य प्रो. कमलेश गुप्त के आमरण अनशन तीसरे दिन सोमवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम पटेल विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रो. कमलेश गुप्त से मुलाकात की और आश्वस्त किया कि इस मुद्दे को प्रमुखता से विधानसभा में उठाया जाएगा।

विज्ञापन


उधर, बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय एवं मंत्री धीरेंद्र कुमार द्विवेदी ने प्रो. कमलेश गुप्त को समर्थन करते हुए कहा कि इस समय विश्वविद्यालय अराजकता की भेंट चढ़ गया है। शिक्षक से लेकर कर्मचारी, सभी भय के वातावरण में कार्य कर रहे हैं। प्रो. गुप्त की मांगों के संदर्भ में विश्वविद्यालय प्रशासन ने यथाशीघ्र विचार नहीं किया तो अधिवक्ता समुदाय इस लड़ाई में हर संभव सहयोग करेगा।
विज्ञापन


समर्थन करने वालों में प्रो. उमेशनाथ त्रिपाठी, प्रो. अजेय गुप्ता, प्रो. राकेश पांडेय, प्रो. केडी तिवारी, प्रो. धीरेंद्र सिंह, सपा जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, डॉ. धर्म व्रत तिवारी, डॉ. रवि शंकर पांडेय, शिवशंकर गौंड आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूस पिलाकर खत्म कराया आमरण अनशन
आमरण अनशन के तीसरे दिन सोमवार को देर रात करीब साढ़े दस बजे गुआक्टा के पदाधिकारियों ने नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद की मौजूदगी में प्रो. कमलेश गुप्ता से मुलाकात की। कुछ देर वार्ता के बाद नियंता ने जूस पिलाकर प्रो. कमलेश का आमरण अनशन समाप्त कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed