फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP fielded Subhavati Shukla in front of Yogi Adityanath at Gorakhpur urban vidhan sabha 2022

चुनावी लड़ाई हुई दिलचस्प: जानिए कौन है वो महिला, जिसे अखिलेश ने गोरखपुर से सीएम योगी के सामने उतारा

Tue, 08 Feb 2022 12:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 08 Feb 2022 12:23 PM IST
सार

गोरखपुर शहर सीट से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चुनाव लड़ रहे हैं। सपा ने गोरखपुर-बस्ती मंडल की कई सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। सुभावती भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे उपेंद्र दत्त शुक्ला की पत्नी हैं।

विज्ञापन
SP fielded Subhavati Shukla in front of Yogi Adityanath at Gorakhpur urban vidhan sabha 2022
गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी सुभावती शुक्ला और सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार को गोरखपुर-बस्ती मंडल के प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। कुछ दिन पहले भाजपा छोड़कर सपा का दामन थामने वाली सुभावती शुक्ला को गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। इसी सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी हैं। सुभावती, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय उपेंद्र दत्त शुक्ला की पत्नी हैं।

विज्ञापन


बसपा ने इसी सीट से ख्वाजा शमसुद्दीन को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने अपना पत्ता अभी तक नहीं खोला है। सपा ने प्रत्याशियों की जो सूची जारी की है, उसके मुताबिक बस्ती के हर्रैया विधानसभा सीट से त्रियंबक पाठक को टिकट मिला है। संतकबीरनगर की खलीलाबाद सीट से अब्दुल कलाम को प्रत्याशी बनाया गया है। इस सीट से जय चौबे विधायक हैं।
विज्ञापन


चुनाव की घोषणा के बाद जय चौबे ने भाजपा छोड़कर सपा का दामन थामा था, लेकिन सपा ने टिकट नहीं दिया है। मेंहदावल से जयराम पांडेय को सपा ने प्रत्याशी बनाया है। महराजगंज की नौतनवां सीट से कुंअर कौशल सिंह सपा प्रत्याशी बनाए गए हैं। सिसवां से सुशील टेबरीवाल और पनियरा से कृष्णभान सिंह सैंथवार को टिकट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशीनगर की पडरौना सीट से विक्रमा यादव को चुनाव मैदान में उतारा गया है। इस सीट से पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य विधायक हैं। हालांकि, वह भाजपा छोड़कर सपा का दामन थाम चुके हैं। इस बार कुशीनगर की ही फाजिलनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, देवरिया की रुद्रपुर विधानसभा सीट से सपा ने प्रदीप यादव को प्रत्याशी बनाया है।

चुनावी लड़ाई को दिलचस्प बनाने का प्रयास

गोरखपुर शहर से सुभावती शुक्ला को चुनाव मैदान में उतारकर सपा ने भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ को घेरने की कोशिश की है। दरअसल, सुभावती के पति उपेंद्र को गोरखपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने उपचुनाव में उतारा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। उपचुनाव के कुछ दिन बाद ही उपेंद्र का निधन हो गया था।

उपेंद्र दत्त के बेटे अमित दत्त शुक्ला इस चुनाव में भाजपा से टिकट मांग रहे थे, लेकिन निराशा हाथ लगी। इसके बाद अमित दत्त शुक्ला अपनी मां व भाई के साथ 20 जनवरी को सपा में शामिल हो गए। अब सपा ने सुभावती को भाजपा के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारकर लड़ाई को दिलचस्प बनाने का प्रयास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed