{"_id":"5f51f6428ebc3e338a011ed6","slug":"sp-councilors-objected-to-water-atm-installed-in-municipal-corporation-office-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम परिसर में लग रहे वाटर एटीएम पर सपा पार्षदों ने जताई आपत्ति, प्रशासन ने रोका काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम परिसर में लग रहे वाटर एटीएम पर सपा पार्षदों ने जताई आपत्ति, प्रशासन ने रोका काम
Fri, 04 Sep 2020 01:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 04 Sep 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के नगर निगम परिसर में लगाए जा रहे वाटर एटीएम पर विवाद खड़ा हो गया है। सपा पार्षदों ने बिना नगर निगम बोर्ड और कार्यकारिणी की अनुमति के इसके लगाए जाने पर विरोध जताया है। नगर निगम प्रशासन ने फिलहाल काम रोक दिया है।
विज्ञापन
सपा पार्षदों ने नगर निगम के चीफ इंजीनियर और नगर आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने नगर निगम परिसर स्थित पार्किंग की जगह पर बिना बोर्ड और कार्यकारिणी की स्वीकृति के 15 गुणा 15 फीट की जगह को मात्र 1000 रुपये किराया प्रतिमाह और बिना प्रीमियम के वाटर एटीएम के लिए आवंटित किए जाने का विरोध किया।
विज्ञापन
पार्षदों ने कहा कि आवंटन का कोई भी कार्य बिना बोर्ड कार्यकारिणी और विज्ञापन के नहीं हो सकता। कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने काम रोकने की मांग की। विश्वजीत त्रिपाठी ने बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से काम रुकवा दिया है। इस दौरान पार्षद अशोक यादव, सबी कुमार चौहान, अमिरुद्दीन अंसारी, जुबेर अहमद और अफरोज गब्बर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नगर निगम चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने बताया कि कुछ पार्षदों ने बिना कार्यकारिणी और बोर्ड की स्वीकृति के नगर निगम परिसर में वाटर एटीएम लगाए जाने का विरोध किया है। ऐसे में फिलहाल काम को रोक दिया गया है।