फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP chief Akhilesh Yadav will come today, will pay tribute to Harishankar Tiwari

Gorakhpur News: गोरखपुर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, पंडित हरिशंकर तिवारी को दी श्रद्धांजलि

Sat, 27 May 2023 03:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 27 May 2023 03:06 PM IST
सार

अखिलेश यादव अपने निजी हेलीकाप्टर से पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के गांव टाड़ा गए, जहां उनके पिता हरिशंकर तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया।

विज्ञापन
SP chief Akhilesh Yadav will come today, will pay tribute to Harishankar Tiwari
हरिशंकर तिवारी को श्रद्धांजली देते अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को क्षेत्र के टाडा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत पूर्व कैबिनेट मंत्री पं हरिशंकर तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके पुत्र पूर्व सांसद भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी तथा पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी व परिवार के अन्य सदस्यों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन

 
दोपहर ठीक 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर टाड़ा गांव में हेलीपैड पर उतरा। यहां स्कोर्ट के जरिए वह पंडित हरिशंकर तिवारी के आवास पर पहुंचे। श्रद्धांजलि देने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि हरिशंकर तिवारी उत्तर प्रदेश की राजनीति के धुरी थे। उनका निधन पूर्वांचल ही नहीं, समूचे उत्तर प्रदेश की राजनीति की क्षति है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी के सर्वाधिक प्रभावशाली ब्राह्मण नेतृत्वकर्ता रहे। जिनके रिक्त स्थान की भरपाई कर पाना असंभव है। उन्होंने भीष्मशंकर तिवारी व विनय शंकर तिवारी को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि वे तिवारी परिवार के लिए हर समय मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 50 मिनट रहने के बाद पूर्व सीएम बड़हलगंज के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व हिमांचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला, राज्यसभा सांसद रमापति राम त्रिपाठी, पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय, सांसद बांसगांव कमलेश पासवान, पूर्व विधायक रूद्रपुर अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

SP chief Akhilesh Yadav will come today, will pay tribute to Harishankar Tiwari
गोरखपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि शनिवार सुबह अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक शारदा देवी के आवास पर पहुंचकर उनके पति के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर, परिवार के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि शुरू से ही राजनीति में शारदा देवी और उनके परिवार को देखता हुआ आ रहा हूं। यह परिवार हमेशा गरीबों की मदद और कमजोरों के लिए आवाज बना है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed