{"_id":"66414dc4013d9a1e9a0413f4","slug":"sp-bsp-goons-are-sitting-quietly-if-they-get-a-chance-they-will-create-chaos-again-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-555222-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सपा-बसपा के गुंडे शांत बैठे हैं, मौका मिलेगा तो फिर मचाएंगे तांडव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सपा-बसपा के गुंडे शांत बैठे हैं, मौका मिलेगा तो फिर मचाएंगे तांडव
विज्ञापन
फोटो
चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के डुमरी खुर्द में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम में बोले जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
बोले- दिल्ली की गद्दी पर राहुल राज आया तो विनाश तय इसलिए भाजपा को लाएं
अमर उजाला ब्यूरो
चौरीचौरा। प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश से गुंडा-माफियाराज लगभग खत्म हो चुका है। सपा-बसपा के गुंडे शांत बैठे हैं, अगर उनको मौका मिला तो फिर तांडव मचाएंगे। अगर दिल्ली की गद्दी पर राहुल का राज आ गया तो देश का विनाश हो जाएगा। इसलिए देश को विनाश से बचाने और गुंडा राज का पूर्ण खात्मा के लिए भाजपा को फिर लाएं।
जलशक्ति मंत्री रविवार को चौरीचौरा के डुमरी खुर्द में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी व योगी सरकार के पहले देश व प्रदेश में जगह-जगह बम फटते थे। कोई तिरंगा झंडा भी नहीं फहरा सकता था। आज शाम के पांच बजे के बाद भी बहू-बेटी अपने जेवर-गहनों के साथ बिना डरे-सहमे जा सकती हैं। योगी सरकार कांवड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा करती है, जबकि पहले की सरकारें कांवड़ यात्रा पर रोक लगाती थीं।
सम्मेलन को भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, विधायक विमलेश पासवान, विभ्राट चंद कौशिक ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष आदित्य मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य सुनील गुप्ता, शक्ति जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता, सत्य प्रकाश दुबे आदि उपस्थित रहे।