फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP-BSP goons are sitting quietly, if they get a chance they will create chaos again

Gorakhpur News: सपा-बसपा के गुंडे शांत बैठे हैं, मौका मिलेगा तो फिर मचाएंगे तांडव

Mon, 13 May 2024 04:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
SP-BSP goons are sitting quietly, if they get a chance they will create chaos again
फोटो
विज्ञापन



चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के डुमरी खुर्द में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम में बोले जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
बोले- दिल्ली की गद्दी पर राहुल राज आया तो विनाश तय इसलिए भाजपा को लाएं
अमर उजाला ब्यूरो
चौरीचौरा। प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश से गुंडा-माफियाराज लगभग खत्म हो चुका है। सपा-बसपा के गुंडे शांत बैठे हैं, अगर उनको मौका मिला तो फिर तांडव मचाएंगे। अगर दिल्ली की गद्दी पर राहुल का राज आ गया तो देश का विनाश हो जाएगा। इसलिए देश को विनाश से बचाने और गुंडा राज का पूर्ण खात्मा के लिए भाजपा को फिर लाएं।
जलशक्ति मंत्री रविवार को चौरीचौरा के डुमरी खुर्द में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी व योगी सरकार के पहले देश व प्रदेश में जगह-जगह बम फटते थे। कोई तिरंगा झंडा भी नहीं फहरा सकता था। आज शाम के पांच बजे के बाद भी बहू-बेटी अपने जेवर-गहनों के साथ बिना डरे-सहमे जा सकती हैं। योगी सरकार कांवड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा करती है, जबकि पहले की सरकारें कांवड़ यात्रा पर रोक लगाती थीं।
विज्ञापन

सम्मेलन को भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, विधायक विमलेश पासवान, विभ्राट चंद कौशिक ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष आदित्य मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य सुनील गुप्ता, शक्ति जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता, सत्य प्रकाश दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed