{"_id":"621d06730c8db567e474e2cd","slug":"sp-bsp-and-congress-are-a-group-of-opportunists-cm-gorakhpur-news-gkp4284959156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा, बसपा और कांग्रेस अवसरवादियों की जमात : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा, बसपा और कांग्रेस अवसरवादियों की जमात : सीएम
विज्ञापन
रुद्रपुर में जनसभा के दौरान जनता का अभिवादन करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा, बसपा और कांग्रेस अवसरवादियों की जमात : सीएम
पथरदेवा/सलेमपुर (देवरिया)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पथरदेवा, सलेमपुर, रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस अवसरवादियों की जमात है। बसपा की ओर से कई सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिए जाने पर उन्होंने सवाल उठाया। कहा कि बसपा के प्रत्याशियों की सूची को देखकर लगता है कि कहीं यह मुस्लिम लीग की सूची तो नहीं है। वहीं सपा प्रत्याशियों की सूची में पेशेवर दंगाई, माफिया और व्यापारियों का शोषण करने वालों के भी नाम हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्यों से सपा के लोग परेशान हैं। उनकी परेशानी की वजह है कि विकास के लिए धन कहां से आ रहा है। हमने सिर्फ सदुपयोग किया है। हमारे एक हाथ में विकास की छड़ी है तो दूसरे हाथ में बुलडोजर की स्टेयरिंग। विकास भी होता रहेगा और माफिया को सजा भी मिलती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार सरकार में हम गरीबों के हितों में कार्य करते रहेंगे। एक करोड़ नौजवानों को टैबलेट दिए, अगली सरकार में दो करोड़ को देंगे।
गढ़रामपुर के नवतप्पी इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के लिए विकास का मतलब कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाना है। हमारे लिए विकास का मतलब लोगों के दरवाजे पर पानी, बिजली, राशन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। हमारी सरकार की भावना समाज के हर वर्ग के साथ है। सपा की भावना, आतंकियों के साथ है। सपा सरकार में केवल ईद और मोहर्रम पर बिजली मिलती, होली और दिवाली पर गुल रहती थी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के सबको पर्याप्त और निर्बाध बिजली दे रही। इस मौके पर सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, नीरज शाही, रमाशंकर कुशवाहा, ब्रह्मा यादव, शशांक मणि त्रिपाठी, डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, अमित सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
वहीं सलेमपुर के सेंटपाल पब्लिक स्कूल के मैदान में सलेमपुर व भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान हमने फ्री टेस्ट किए, फ्री उपचार की व्यवस्था की। फ्री में टीके लगवाए। इसके साथ ही डबल इंजन की सरकार, लोगों को राशन का डबल डोज भी दे रही है। बिना भेदभाव के सबका विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सपा तुष्टीकरण की नीति पर चलती थी, अब यह ठेका बसपा ने भी ले लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनावों में टिकट देना हर राजनीतिक दल का दायित्व और अधिकार है। वोट बैंक के लिए टिकट बांटा जाना अनर्थ है। इसे रोका जाना चाहिए। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी विजय लक्ष्मी गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश तिवारी, जयनाथ कुशवाहा, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, लार ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू, ब्लॉक प्रमुख सलेमपुर सीमा अमरेश सिंह, राजू पहाड़ी, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट, अशोक पांडेय मौजूद रहे।