फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   south indian actress rashmika mandanna visit in gorakhpur

Gorakhpur : ..और जब रश्मिका मंदाना ने बोला, लव यू गोरखपुर

Sun, 26 Mar 2023 12:48 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 26 Mar 2023 12:48 PM IST
सार

कहा, पहली बार गोरखपुर आना हुआ है। यहां आकर बहुत अच्छा लगा है। यहां के लोग बेहद सुलझे और अच्छे हैं। सभी का दिल से सम्मान है और अगली बार जब मौका मिलेगा तो जरूर आऊंगी। करीब पांच मिनट तक स्टेज पर रहने के बाद सीधे कार्यक्रम में हिस्सा लेने चली आई।

विज्ञापन
south indian actress rashmika mandanna visit in gorakhpur
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram

विस्तार

तमिल अभिनेत्री शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने गोरखपुर आई थी। करीब डेढ़ बजे एयरपोर्ट से जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर आई, लोगों ने उनका अभिवादन किया। मंच पर चढ़कर रश्मिका ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए, लव यू गोरखपुर...के साथ जब आवाज दी तो सभी उनके साथ हो लिए।
विज्ञापन


दरअसल, कार्यक्रम में सबसे पहले रश्मिका ने स्टेज पर आकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान हिंदी में डब्ड सिनेमा पुष्पा के गीत लगातार बज रहे थे। मंच पर जाकर रश्मिका ने हेलो गोरखपुर और यहां के लोगों की जमकर तारीफ की। कहा, पहली बार गोरखपुर आना हुआ है। यहां आकर बहुत अच्छा लगा है। यहां के लोग बेहद सुलझे और अच्छे हैं। सभी का दिल से सम्मान है और अगली बार जब मौका मिलेगा तो जरूर आऊंगी। करीब पांच मिनट तक स्टेज पर रहने के बाद सीधे कार्यक्रम में हिस्सा लेने चली आई। कार्यक्रम में शामिल होने आए अतुल ने बताया कि मूवी में ही एक्ट्रेस को देखा था, आज सामने से। यकीन ही नहीं हुआ की इतनी बड़ी एक्ट्रेस इतनी सामान्य जीवन जीती हैं। बेतियाहाता के सौरभ ने बताया की तमिल की अभिनेत्री ने गोरखपुर की तारीफ की तो सुनकर बेहद अच्छा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed