फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Soon the pleasure of traveling by electric bus will be available on Chaurichaura and Barhalganj routes

Gorakhpur News: जल्द ही चौरीचौरा व बड़हलगंज रूट पर मिलेगा इलेक्ट्रिक बस से सफर का आनंद

Mon, 05 Jun 2023 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Soon the pleasure of traveling by electric bus will be available on Chaurichaura and Barhalganj routes
इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति की कुछ और ग्रामीण इलाकों से बस सेवा शुरू करने की तैयारी
विज्ञापन

- इसी महीनें मिलने वाली हैं 25 नई बसें, होगा रूट विस्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जल्द ही कुछ और ग्रामीण इलाकों से इलेक्ट्रिक बसों में सफर का आनंद मिलने वाला है। भटहट, पिपराइच, कौड़ीराम और सहजनवां के बाद इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति अब चौरीचौरा, गोला और बड़हलगंज के लिए भी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की तैयारी में है।
महानगर के आठ रूटों पर 27 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हैं। उम्मीद है कि इसी महीने शहर को 25 और इलेक्ट्रिक बसें मिल जाएंगी। इसके बाद बस रूट का विस्तार ग्रामीण इलाकों तक किया जाएगा। इससे शहर से ग्रामीण रूटों पर जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं, शासन के निर्देश और यात्रियों की मांग पर इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति ने महेसरा के बाद सहजनवां, कोनी, कौड़ीराम और भटहट में भी इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन बनाने की कवायद शुरू की है। कोनी में इसके लिए जमीन भी मिल गई है। अभी रास्ते में चार्ज समाप्त होने के बाद बसों को महेसरा इलेक्ट्रिक बस स्टेशन जाना पड़ता है। ऐसे में बसों का संचालन प्रभावित होता है। इलेक्ट्रिक बसें एक बार फुल चार्ज होने पर 120 किमी तक चलती हैं।
विज्ञापन


कोट
जिले के ग्रामीणों की सहूलियत के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक बस चलाई जा रही है। नई बसें आने के बाद रूट का विस्तार किया जाएगा। चार्जिंग स्टेशन भी बनाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केके मिश्रा, डिपो मैनेजर इलेक्ट्रिक बस डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed