फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Soon entire Gorakhpur Golghar will be seen in cream color

बदलेगा गोरखपुर: जल्द ही क्रीम कलर में नजर आएगा पूरा गोलघर, सीएम योगी ने दिया था निर्देश

Wed, 30 Jun 2021 12:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 30 Jun 2021 12:05 PM IST
सार

  • मेयर और नगर आयुक्त के साथ गोलघर के व्यापारियों की बैठक में बनी सहमति
  • दुकानों का शटर ब्लू और साइनेज बोर्ड मैरून बैकग्राउंड पर सफेद रंग के अक्षरों में रखने का निर्णय

विज्ञापन
Soon entire Gorakhpur Golghar will be seen in cream color
गोरखपुर गोलघर चौराहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार मेयर सीताराम जायसवाल और नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने गोलघर मार्केट को एक रंग में रंगने के लिए मंगलवार को व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान व्यापारियों ने मार्केट की सभी दीवारों को क्रीम कलर में रंगने पर सहमति जताई।

विज्ञापन


नगर निगम गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि गोलघर मार्केट की दीवारों को क्रीम, दुकानों का शटर ब्लू और साइनेज बोर्ड मैरून कलर के बैकग्राउंड पर सफेद रंग के अक्षरों में रखने का निर्णय लिया गया है। सभी बोर्ड की चौड़ाई चार फीट होगी। इस पर व्यापारियों ने सहमति जताई।
विज्ञापन


यह भी निर्णय लिया गया कि सभी दुकानदार अपनी दुकानों के सामने अपने खर्चे से नाली पर जाली लगवाएंगे। ताकि गंदगी न फैले और सफाई में आसानी रहे। बैठक में उपसभापति ऋषिमोहन वर्मा, राममोहन अग्रवाल, मदन अग्रहरि, रविन्द्र कुमार गौड़, विनय कुमार सिंह, निजामुल हक, सुरेश कलानी, समीर कुमार, नितिन कुमार जायसवाल, पवन जैन एवं अतुल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार-रविवार को साप्ताहिक अवकाश
बैठक के दौरान कहा गया कि कुछ कर्मचारियों द्वारा पुराने नियम के अनुसार मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश किया जा रहा है। जबकि शनिवार व रविवार को लॉकडाउन रहता है। ऐसे में अब साप्ताहिक अवकाश लॉकडाउन के दिवस शनिवार व रविवार को रखा जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed