फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Songs of Arvind Akela were sung under the auspices of Bhojpuri Sangam.

Gorakhpur News: भोजपुरी संगम के तत्वावधान में अरविंद अकेला के गीतों का हुआ गायन

Mon, 18 Mar 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 18 Mar 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Songs of Arvind Akela were sung under the auspices of Bhojpuri Sangam.
गोरखपुर। गायक राम दरश शर्मा ने अरविंद ''''''''अकेला के, केहू के दुख नाहीं पहुंचे, तहरे बोली से, बिटिया धीरे से उतरिह तूं डोली से, गीत का सफल गायन करके समारोह के हृदय को गहराई से स्पर्श किया।
विज्ञापन

भोजपुरी संगम के तत्वावधान में अरविंद ''''''''अकेला'''''''' के काव्य संग्रह ''''''''अँजुरी भरि गीत'''''''' का लोकार्पण डॉ. आद्या प्रसाद द्विवेदी की अध्यक्षता एवं डॉ. फूलचंद प्रसाद गुप्त के संचालन में हनुमंत नगर, पादरी बाजार, गोरखपुर में संपन्न हुआ। इस दौरान हृदयानंद शर्मा ने कहा कि प्रस्तुत पुस्तक समाज की विभिन्न विसंगतियों पर सबल प्रहार करती हुई सराहनीय रचनाओं का संकलन है। त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी ''''''''चंचरीक'''''''' ने कहा कि ''''''''अकेला'''''''' की कविताएं पारिवारिक विघटन एवं झूठ के फैलते विषदंत के विरुद्ध आत्मा से निकली हुई आवाने हैं। इं. राजेश्वर सिंह ने 101 कविताओं के सुंदर संकलन के लिए ''''''''अकेला'''''''' को बधाई देते हुए उनके रचनात्मक निरंतरता की मंगलकामना की।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि आरके भट्ट ''''''''बावरा'''''''' ने कहा कि अकेला की रचनाएं प्रेम एवं संवेदना की गहराई में डूब कर रची गई भावुक एवं आत्मिक प्रस्तुतियां हैं, जो अपनी प्रौढ़ावस्था के साथ विद्यमान हैं। मुख्य अतिथि चंदेश्वर ''''''''परवाना'''''''' ने कहा की पहलवानी काया के अंदर एक सुकोमल गीतकार का मिलना सुखद आश्चर्य है। इनके गीतों में ठेठ भोजपुरी के सुंदर व समर्थ शब्दों को मजबूती से स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान -
पिया परदेसे, भेजें चिट्ठियो न पाती राम,
केसे-केसे कहीं, सहीं केहि भाँती राम।
युवा कवि अश्विनी द्विवेदी ''''''''नमन'''''''' ने अकेला के इस गीत का संजीदा गायन प्रस्तुत कर माहौल को भावुक किया।
लोकार्पण कार्यक्रम में रवींंद्र मोहन त्रिपाठी, वीरेंद्र मिश्र ''''''''दीपक'''''''', बागेश्वरी मिश्र ''''''''वागीश'''''''', चंद्रगुप्त वर्मा ''''''''अकिंचन'''''''', ओम प्रकाश पांडेय सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed