फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   son killed mother after talking to his father in Gorakhpur

कलयुगी बेटा: पिता की बातों से गुस्से में हैवान बना था महेश, पीट-पीटकर ले ली मां की जान

Wed, 03 May 2023 04:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 May 2023 04:01 PM IST
सार

सोमवार की रात महेश शराब के नशे में धुत था। शराब पीने से मना करने पर उसका मां-बाप के साथ विवाद हो गया। इस दौरान महेश ने अपना आपा खो दिया और पहले पिता की पिटाई की फिर बचाव में आई मां परमा देवी को पीटकर मौत के घाट उतार दिया। रामकेवल की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
son killed mother after talking to his father in Gorakhpur
सांकेतिक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में खजनी इलाके के बरडांड़ गांव में मां की हत्या करने का आरोपी महेश पहले भी मारपीट कर चुका है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि एक साल पहले उसने मारपीट की थी, जिसमें पिता को चोट आई थी। लेकिन, मामला पारिवारिक होने की वजह से किसी भी पुलिस में शिकायत नहीं की थी। बाद में रिश्तेदारों ने समझाकर मामले को शांत करा दिया था। एक बार फिर महेश हमलावर हो गया और फिर मां की जान चली गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खजनी इलाके के महुआ डाबर बरडांड़ गांव के रामकेवल साहनी के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। जबकि, बड़ा बेटा मोती साहनी अभी लुधियाना में रहता है। वहीं, दूसरा भोला साहनी दुबई में रहता है जबकि, तीसरा छोटा बेटा महेश अपनी पत्नी के साथ घर में रहता है। वह नशे का आदी है। शराब के नशे में वह अक्सर परिवार में विवाद करने के साथ ही पत्नी को पीटता रहता था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नियम तोड़ने पर चालान कटता है बाइक वाले का, जुर्माने का संदेश जाता है कार वाले को
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह है कि पत्नी भी मायके रहती थी और उसके गांव आने पर कई बार बुलाने के बाद ही वह आया करती थी। उधर, आरोपी महेश फरार है तो अन्य दोनों बेटों के अभी शहर में न पहुंच पाने की वजह से बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार भी नहीं हो पाया है।

पिता की बातों से गुस्से में आया था महेश
सोमवार की रात महेश शराब के नशे में धुत था। शराब पीने से मना करने पर उसका मां-बाप के साथ विवाद हो गया। इस दौरान महेश ने अपना आपा खो दिया और पहले पिता की पिटाई की फिर बचाव में आई मां परमा देवी को पीटकर मौत के घाट उतार दिया। रामकेवल की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
 

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

12 मार्च 2023 : तिवारीपुर के आवास विकास काॅलोनी में 30 हजार रुपये के लिए मधुर मुरली गुप्ता की हत्या उनके बड़े पुत्र प्रिंस ने कर दी। आरी से गर्दन काटकर अलग करने के बाद ट्राॅली बैग में रखकर फेंक दिया। छोटे भाई की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
25 फरवरी 2023 : सहजनवां के सहबाजगंज मोहल्ले में चाट विक्रेता अवधेश गुप्ता व उनके दोनों पुत्र आर्यन और आरव की गला रेतकर हत्या कर दी गई। संपत्ति की लालच में दूसरी पत्नी नीलम ने घटना को अंजाम दिया। सास की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने नीलम को जेल भेजा।
4 फरवरी 2023 : बड़हलगंज थानाक्षेत्र स्थित खड़ेसरी गांव के सिवान में बारीडीहा में रहने वाले राजगीर गिरजेश उर्फ गोलू का शव मिला था। भाई उग्रसेन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और 8 फरवरी को पुलिस ने इसका राजफाश करते हुए गिरजेश की पत्नी उसके प्रेमी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
25 जनवरी, 2023 : राजघाट के खुर्रमपुर मोहल्ले में रहने वाले शरदचंद्र पाल ने अवैध संबंध के संदेह में अपनी पत्नी नीलम की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद थाने पहुंचकर शरद ने पत्नी की हत्या करने की सूचना पुलिसकर्मियों को दी। स्कूल बस चलाकर परिवार की जीविका चलाने वाले शरद को पत्नी के चरित्र पर संदेह था।
17 फरवरी 2022 : गुलरिहा के सराय गुलरिहा गांव में बरामदे में सो रहे शिक्षक इरशाद पर बहन ने अपने प्रेमी सूरज यादव जानलेवा हमला करा दिया। डेढ़ माह तक कोमा रहे इरशाद की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सर्विलांस के जरिए घटना का पर्दाफाश कर पुलिस ने इरशाद की बहन व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
16 फरवरी 2022 : पिपराइच के चकिया गांव निवासी नारदमुनि का शव गांव के बाहर नहर के पास दफनाया मिला। छानबीन में पता चला कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने के बाद शव को दफन करा दिया। सर्विलांस की मदद से घटना का पर्दाफाश कर पुलिस ने आरोपितों को जेल भेजा।
16 जनवरी 2022 : झंगहा के पलिपा गांव में प्रेम-संबंध में बदमाश ने दो साथियों की हत्या कर शव खेत में दफना दिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने घटना का पर्दाफाश कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्री दीपेंद्र मोहन सिंह ने कहा कि परिवार एक नियामक संस्था है जिसका अपने सदस्यों पर नियंत्रण रहा है, लेकिन वर्तमान संक्रमण के दौर में सामाजिक संस्थाएं अप्रभावी होती जा रही हैं। आर्थिक प्रक्रियाओं और असुरक्षा के कारण परिवार जैसी नैसर्गिक संस्थाओं में व्यापक परिवर्तन आया है। उपभोक्तावादी संस्कृति, पारंपरिक नैतिक मूल्यों के क्षरण तथा बढ़ती हुई व्यक्तिवादिता ने भावनात्मक बंधनों को कमजोर किया है। समकालीन परिवार संविदात्मक परिवार जैसे हो गए हैं, जिस कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed