{"_id":"5fb7a7638ebc3e9b987d8792","slug":"son-injured-and-father-dead-after-road-accident-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: अज्ञात वाहन की ठोकर से पिता की मौत, पुत्र की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: अज्ञात वाहन की ठोकर से पिता की मौत, पुत्र की हालत गंभीर
Fri, 20 Nov 2020 04:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 20 Nov 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के दमया परसा गांव के समीप गुरुवार शाम करीब सात बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार पिता और पुत्र घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र ने स्थानीय लोगों के सहायता से 108 एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां पिता की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
सोनहा थाना क्षेत्र के कनेथू गांव निवासी 60 वर्षीय परशुराम को सूचना मिली कि सिद्धार्थनगर जनपद के पथरा थाना क्षेत्र के रिश्तेदार के यहां मौत हो गई है। जिस पर वह अपने 30 वर्षीय बेटे रामलाल के साथ बाइक से वहां गए।
वापस आते समय दमया गांव के निकट पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। राम लाल को ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन परशुराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से रेफर होने के बाद रास्ते में मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी कैलाशी दहाड़ मारकर रोने लगी। पुलिस ने रामलाल की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।