{"_id":"64fb8484a303c905a505b444","slug":"somehow-the-general-bogie-of-gorakhdham-entered-it-was-difficult-to-even-breathe-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-299365-2023-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखधाम की जनरल बोगी में जैसे-तैसे घुसे, सांस लेना भी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखधाम की जनरल बोगी में जैसे-तैसे घुसे, सांस लेना भी मुश्किल
Sat, 09 Sep 2023 04:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 04:02 PM IST
सार
बिहार से आने वाली ट्रेनों के निरस्त होने के बाद तमाम यात्री ऐसे हैं जो बिहार से गोरखपुर तक की यात्रा बस से कर रहे हैं। यहां से आगे की यात्रा दिल्ली जाने वाली ट्रेनों से कर रहे हैं। ये लोग जनरल टिकट लेकर स्लीपर से लेकर एसी कोच तक में घुस जा रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रेन में बढ़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर कैंट-कुसम्ही तीसरी लाइन के इंटरलॉक के चलते लिए गए मेगा ब्लॉक से यात्रियों की परेशानी काफी बढ़ गई है। शुक्रवार की शाम को दिल्ली जा रही गोरखधाम की जनरल बोगी में लोग घुस तो गए, लेकिन वहां भीड़ के चलते सांस लेना भी मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
शाम साढ़े चार बजे गोरखपुर स्टेशन से छूटने वाली गोरखधाम से यात्रा के लिए दोपहर 2 बजे ही लोग प्लेटफार्म पर पहुंच गए थे। साढ़े तीन बजे बोगी के फाटक खुलते ही यात्री एक दूसरे पर गिरते-पड़ते जनरल बोगी में घुसने की कोशिश करने लगे। बमुश्किल पांच मिनट में ही पूरी बोगी भर गई। स्लीपर क्लास में भी तमाम लोग जनरल टिकट लेकर घुस गए थे।
विज्ञापन
कुशीनगर के ढाढ़ा निवासी राजेंद्र को जरूरी काम से दिल्ली जाना था। पहले इन्होंने सत्याग्रह से टिकट कराया था, लेकिन टिकट कन्फर्म नहीं हो पाया तो गोरखधाम से यात्रा करने पहुंचे थे। इसी कोच में गोरखपुर शहर के टीपी नगर इलाके की रहने वाली बिंद्रावती भी पति के साथ दिल्ली जा रही थी। यह दंपती भी जनरल बोगी में घुसने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
टिकट खिड़की पर भीड़ के चलते टिकट मिलना मुश्किल
बिहार से आने वाली ट्रेनों के निरस्त होने के बाद तमाम यात्री ऐसे हैं जो बिहार से गोरखपुर तक की यात्रा बस से कर रहे हैं। यहां से आगे की यात्रा दिल्ली जाने वाली ट्रेनों से कर रहे हैं। ये लोग जनरल टिकट लेकर स्लीपर से लेकर एसी कोच तक में घुस जा रहे हैं। शुक्रवार की शाम 6 बजे टिकट काउंटर पर इतनी भीड़ थी, कि टिकट लेना भी मुश्किल हो गया था।