फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Solar street lights will be installed in rural markets in Gorakhpur

गोरखपुर: ग्रामीण बाजारों में लगाई जाएगी सोलर स्ट्रीट लाइट, सांसदों-विधायकों से मांगा गया प्रस्ताव

Thu, 14 Oct 2021 03:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Oct 2021 03:03 PM IST
सार

बड़े बाजारों में 20 और छोटे बाजारों में 10 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। हर ब्लॉक से दो बाजारों का चयन किया जाना है।

विज्ञापन
Solar street lights will be installed in rural markets in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर लाइट योजना के तहत प्रदेश भर के ग्रामीण बाजार अब सौर ऊर्जा की रोशनी से जगमगाएंगे। इसके लिए उन बाजारों का चयन किया जाएगा, जहां हमेशा भीड़ रहती है, लेकिन टाउन एरिया या नगर पंचायत में शामिल नहीं हैं। बड़े बाजारों में 20 और छोटे बाजारों में 10 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए सांसदों और विधायकों से प्रस्ताव मांगा गया है। हर ब्लॉक से दो बाजारों का चयन किया जाना है।
विज्ञापन


यूपी नेडा की तरफ से समस्त परियोजना अधिकारी को पत्र जारी किया गया है। इसमें सोलर स्ट्रीट लाइटों को लगाने के लिए दिशा निर्देश बताया गया है। व्यवस्था दी गई है कि जनपद स्तर पर ग्रामीण बाजारों के चयन के लिए सांसदों और विधायकों से प्रस्ताव लिए जाएं। अधिक प्रस्ताव आने पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर जिलाधिकारी अंतिम रूप देंगे। इसके बाद चयनित बाजारों की सूची शासन को भेजी जाएगी। ऐसे बाजारों को प्राथमिकता दी जाएगी जो स्थायी रूप से अधिकाधिक दिवसों में संचालित रहती हों।
विज्ञापन


जिले के एक या दो मुख्य ग्रामीण बाजारों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए डीएम की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी। समिति में संबंधित खंड विकास अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और परियोजना अधिकारी को शामिल किया जाएगा। जिन चौराहों का चयन किया जाएगा वहां पर संयंत्र किसी की निजी भूमि या बाउंड्री के अंदर नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलर स्ट्रीट लाइट ग्रामीण चौराहों, तिराहों पर ही लगाई जाएगी, जहां जनता का आवागमन अधिक होता हो। बड़े ग्रामीण बाजरों में 20 और छोटे बाजारों में 10 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। यूपी नेडा की तरफ से वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रदेश के लिए 15000.00 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। सोलर लाइट के प्रति संयंत्र पर 14330 रुपये खर्च आएगा। इस हिसाब से प्रत्येक जनपद में लगभग 140 सोलर लाइट लगाई जानी हैं।

 
प्रभारी परियोजना अधिकारी नेडा बीके मल्ल ने बताया कि यूपी नेडा की तरफ से ग्रामीण बाजारों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए सांसदों और विधायकों से प्रस्ताव मांगा गया है। उन बाजरों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी जहां हमेशा भीड़ रहती हो। सांसदों और विधायकों से बाजारों के संबंध में प्रस्ताव विभाग की ओर से एकत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed