फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Soil from a dumper was dumped back into the pond in Bargadahi village, within the limits of the Gulriha police station

Gorakhpur News: ग्रामीणों के विरोध के बाद रुका तालाब से मिट्टी खनन

Fri, 26 Jun 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Soil from a dumper was dumped back into the pond in Bargadahi village, within the limits of the Gulriha police station
- गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही गांव के तालाब में डंपर की मिट्टी वापस डाली गई
विज्ञापन


भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही गांव स्थित तालाब से हो रहा मिट्टी खनन बृहस्पतिवार को ग्रामीणों के विरोध के बाद रोक दिया गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पोकलेन मशीन और डंपर से चल रही खोदाई रुकवा दी। विरोध के दौरान डंपर में लदी मिट्टी को वापस तालाब में गिराना पड़ा।
ग्रामीणों का आरोप है कि रेडियो स्टेशन के पीछे स्थित तालाब से पिछले एक सप्ताह से बड़े पैमाने पर मिट्टी निकाली जा रही थी। जानकारी मिलने पर करीब 50 ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मिट्टी ले जा रहे डंपर को रोक दिया। बाद में ग्रामीणों और ठेकेदार के प्रतिनिधि के बीच अनुमति को लेकर नोकझोंक भी हुई। ठेकेदार पक्ष का कहना है कि मिट्टी खनन के लिए अनुमति ली गई है। जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि अनुमति में मिट्टी बाहर ले जाने या बेचने का प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि तालाब की मिट्टी का उपयोग गांव के हित में होना चाहिए। मामले में ग्राम पंचायत सचिव ने भी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तालाब की गाद निकालने और बांध मरम्मत की अनुमति के बावजूद पोकलेन और डंपरों से मिट्टी निकालकर बाहर भेजी जा रही है। शिकायत में अनुमति की शर्तों के उल्लंघन और मामले की जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed