{"_id":"66a6e3b4144405ea2601c7f7","slug":"sohgibarwa-abandoned-leopard-rescued-from-gonda-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-636297-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मौसम में आज से बदलाव के आसार, बादल छाने के साथ बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मौसम में आज से बदलाव के आसार, बादल छाने के साथ बारिश की संभावना
Mon, 29 Jul 2024 06:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक सप्ताह से बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी कर रही परेशान
- मौसम विभाग ने 30 व 31 को हल्की से मध्यम बारिश का जताया अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने सोमवार से मौसम में बदलाव का आसार जताया है। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है।
पिछले एक सप्ताह से बारिश का सिलसिला रुकने से दिन और रात का तापमान बढ़ने लगा। रविवार को दोपहर तक तीखी धूप निकलने से गर्मी सताती रही। लेकिन, दो बाद बादल छाने से गर्मी से राहत मिला। मौसम विभाग ने रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, दिन में न्यूनतम आर्द्रता 66 प्रतिशत दर्ज किया गया। भले ही पिछले चौबीस घंटे के मुकाबले में आर्द्रता और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है। लेकिन, उमस भरी गर्मी सताती रही।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक मानसून द्रोणिका गुजरने के चलते मौसम में बदलाव का असर जताया है। इसके चलते सोमवार से मौसम में बदलाव होने का आसार है। 30 व 31 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन