फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Social audit team verified the development works

Gorakhpur News: सोशल ऑडिट टीम ने विकास कार्यों का किया सत्यापन

Thu, 30 Oct 2025 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Social audit team verified the development works
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली में चल रहे सोशल ऑडिट टीम की बैठक बृहस्पतिवार को हलवा, कुडवा, किशुनपुर और खेवसिया में स्थित पंचायत भवनों पर हुई। इस दौरान टीम के सदस्यों ने गांवों में कराए गए विकास कार्यों की पारदर्शिता परखने के लिए सबसे पहले एमईएस के आधार पर विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। इसके बाद पंचायत भवनों पर बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

कोहलवा में सोशल ऑडिट टीम के कोआर्डिनेटर अमृत बाला, कुडवा में बीआरपी अर्चना मिश्रा, खेवसिया में बीआरपी अब्दुल्लाह व किशुनपुर में कोआर्डिनेटर अखिलेश शर्मा ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में कराए गए मनरेगा व पीएम आवास का पहले धरातलीय सत्यापन किया। बैठक में मौजूद मनरेगा मजदूरों व अन्य लोगों से कराए गए कार्य की पुष्टी की। बैठक संपन्न होने के बाद जांच रिपोर्ट संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजने की बात कही। इस मौके पर चद्रशेखर यादव, रामाकांत, हिफजुर्रहमान, राकेश नायक, शेषनाथ नायक आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed